28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया“भारत न्यूट्रल नहीं, शांति के पक्ष में खड़ा है”

“भारत न्यूट्रल नहीं, शांति के पक्ष में खड़ा है”

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (5 दिसंबर) को हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति बेहद स्पष्ट शब्दों में रखी। पीएम मोदी ने कहा कि “भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत शांति के पक्ष में है।” पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। यह संदेश ऐसे समय आया है जब रूस–यूक्रेन युद्ध अंतरराष्ट्रीय राजनीति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

पुतिन और रूसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए PM मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट की शुरुआत से ही दोनों देश लगातार संवाद में रहे हैं और रूस ने भारत को हर विषय पर जानकारी दी है तथा विश्वास जताया है। मोदी ने कहा, “भारत न्यूट्रल नहीं है। हम शांति के पक्ष में दृढ़ता से खड़े हैं। भारत मानता है कि संवाद और कूटनीति से ही समाधान निकलते हैं।”

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि रूस और यूक्रेन अंततः किसी न किसी समझौते की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने 2001 का भी उल्लेख किया और कहा कि उस दौर में दिखा कि कैसे दूरदर्शी नेतृत्व दोनों देशों के संबंधों की दिशा तय करता है। उन्होंने भारत–रूस संबंधों को दुनिया में सबसे मजबूत दीर्घकालिक साझेदारियों में से एक बताया।

व्लादिमीर पुतिन ने PM मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें भारत में गर्मजोशी भरा स्वागत मिला। रूसी राष्ट्रपति लगभग 22 घंटे की इस यात्रा पर भारत आए, जहां शुक्रवार दोपहर हैदराबाद हाउस पहुंचने के बाद दोनों नेताओं की औपचारिक चर्चा शुरू हुई।

वार्ता से पहले पुतिन और मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत और महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए राज्य भोज में शामिल होने के बाद पुतिन शुक्रवार रात लगभग 8 बजे दिल्ली से मॉस्को के लिए रवाना होंगे। दोनों देशों के बीच वार्ता में रक्षा सहयोग, आर्थिक साझेदारी, ऊर्जा, अंतरिक्ष और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना जताई गई।

यह भी पढ़ें:

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत, आज होंगे 23वें भारत–रूस शिखर संवाद

रुसी रोसाटॉम से कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट को मिली पहली परमाणु ईंधन की खेप

सेबी ने फिनफ्लुएंसर अवधूत साठे पर बड़ी कार्रवाई, 546 करोड़ रुपये जब्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,342फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें