29 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटराष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत, आज होंगे 23वें भारत–रूस शिखर...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत, आज होंगे 23वें भारत–रूस शिखर संवाद

रक्षा सौदों पर बड़ी चर्चाओं की तैयारी

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शुक्रवार (5 दिसंबर) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह के साथ सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। दो दिन की भारत यात्रा पर आए पुतिन के सम्मान में आयोजित इस समारोह के बाद दिन भर दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय राजनयिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

आज ही पुतिन और मोदी के बीच 23वां भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन है, जो हैदराबाद हाउस में आयोजित होगा। दोनों नेता आर्थिक सहयोग, ऊर्जा भागीदारी और विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में गहरे होते संबंधों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। शिखर वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें यात्रा के दौरान हुए समझौतों का विवरण साझा किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच 10 अंतर-सरकारी समझौते और 15 से अधिक वाणिज्यिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

द्विपक्षीय रक्षा सहयोग इस शिखर बैठक का प्रमुख केंद्र है। भारत और रूस के बीच पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57, मौजूदा S-400 वायु रक्षा प्रणाली की सप्लाई में तेजी और उन्नत S-500 एयर डिफेंस सिस्टम पर संभावित सहयोग सहित कई प्रमुख सौदों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही ब्रम्होस के अगले संस्करण ब्रम्होस नेक्स्ट जनरेशन पर भी चर्चा होगी।

रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है, जबकि भारत रूस से लंबी दूरी की वायु रक्षा तकनीक और भारी फाइटर जेट सहयोग की दिशा में अपने विकल्पों को मजबूत करना चाहता है। भारतीय पक्ष शेष दो S-400 यूनिट्स की आपूर्ति में तेजी लाने की मांग भी उठाएगा।

गुरुवार शाम प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन का पालम एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियों के बीच मोदी ने पुतिन को गले लगाकर स्वागत किया और दोनों नेता एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास पहुँचे, जहाँ उनके बीच निजी रात्रिभोज हुआ।

मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा,“मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर खुशी हुई। भारत–रूस की मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है और दोनों देशों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी रही है।”

प्रधानमंत्री ने पुतिन को रूसी भाषा में भगवद् गीता की प्रति भी भेंट की।

शिखर बैठक और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राष्ट्रपति भवन में राज्य भोज आयोजित होगा। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति शुक्रवार शाम को मॉस्को के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी उड़ानें आधी रात तक रद्द; राहुल गांधी के सरकार की नीति पर आरोप

इंडिगो संकट: आज 600 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली सहित बड़े शहरों में हड़कंप

Su-57 से लेकर BrahMos-NG तक, भारत–रूस रक्षा सहयोग में बड़े सौदों की तैयारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,333फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें