30 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमराजनीतिSIR: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, इस राज्य में EF वितरण...

SIR: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, इस राज्य में EF वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

Google News Follow

Related

बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जारी है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने SIR के दूसरे चरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता-विशिष्ट गणना प्रपत्रों (EF) का वितरण और डिजिटलीकरण लगभग पूरा हो चुका है। यह जानकारी रविवार (7 दिसंबर) को जारी ईसीआई के दैनिक बुलेटिन में दी गई।

निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बुलेटिन में बताया गया कि लक्षद्वीप, गोवा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह ने ईएफ का शत-प्रतिशत वितरण कर लिया है। राजस्थान में भी ईएफ वितरण शत-प्रतिशत हुआ है। इसमें राज्य का 193-अंता विधानसभा क्षेत्र शामिल नहीं है, क्योंकि इस सीट पर उपचुनाव के कारण संशोधन स्थगित कर दिया गया था।

वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में वितरण स्तर क्रमशः 99.99 प्रतिशत, 99.99 प्रतिशत और 99.98 प्रतिशत दर्ज किया गया। डिजिटलीकरण के मोर्चे पर भी लक्षद्वीप और राजस्थान ने शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य क्रमशः 99.89 प्रतिशत और 99.83 प्रतिशत डिजिटलीकरण के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

पश्चिम बंगाल में 99.54 प्रतिशत, जबकि गुजरात में 99.04 प्रतिशत डिजिटलीकरण हुआ। तमिलनाडु और केरल में डिजिटलीकरण में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति हुई। तमिलनाडु में 99 प्रतिशत, जबकि केरल में 96.89 प्रतिशत डिजिटलीकरण हुआ।

15.44 करोड़ से अधिक मतदाताओं वाले राज्य उत्तर प्रदेश में ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, लेकिन डिजिटलीकरण 95.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सूचीबद्ध सभी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 50.94 करोड़ फॉर्म वितरित किए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का 99.94 प्रतिशत है। डिजिटलीकरण 50.06 करोड़ फॉर्म है, जो 98.22 प्रतिशत के बराबर है।

बुलेटिन में यह भी उल्लेख किया गया है कि डिजिटलीकृत आंकड़ों में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट के रूप में पहचानी गई प्रविष्टियां शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वे सत्यापन की गति बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बीएलए नियुक्त करें। आयोग ने यह भी सूचित किया है कि केरल में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:

बाबरी मस्जिद शिलान्यास के बाद हुमायूं कबीर का बड़ा राजनीतिक ऐलान; 22 दिसंबर को बनाएंगे नई पार्टी, AIMIM के साथ गठबंधन

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार बोले—“नए रूप, शक्ति और बदलाव के लिए तैयार रहें”

अमृतसर पुलिस ने सीमापार हथियार तस्करी का किया खुलासा, 5 पिस्तौल सहित तस्कर गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,286फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें