28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमराजनीतिबेटे महिलाओं से शादी सिर्फ उनके साथ सोने के लिए करते हैं:...

बेटे महिलाओं से शादी सिर्फ उनके साथ सोने के लिए करते हैं: सीपीएम नेता की महिला-विरोधी टिप्पणी

“शोकेस के लिए नहीं होती शादी”

Google News Follow

केरल के मलप्पुरम ज़िले में चुनाव परिणामों के बाद एक स्थानीय राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता की टिप्पणी ने तीखा विवाद खड़ा कर दिया है। CPM के पूर्व स्थानीय सचिव और हाल में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार सईदाली मजीद की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर बवाल खड़ा हुआ है।

मलप्पुरम के थेनाला इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सईदाली मजीद ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर निशाना साधते हुए महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के फैसले की आलोचना की। अपने भाषण में मजीद ने महिलाओं की निजी जीवन को लेकर ऐसे संदर्भ दिए, जिन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। मजीद ने कहा कि,”महिलाओं को घर पर रहना चाहिए; वोटों के लिए महिलाओं की परेड नहीं करवानी चाहिए… बेटे महिलाओं से शादी सिर्फ उनके साथ सोने के लिए करते हैं।” उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के घरों में भी विवाहित महिलाएं हैं और इसी संदर्भ में विवाह की पारंपरिक प्रक्रिया का उल्लेख किया।

भाषण के दौरान सईदाली मजीद ने कहा, “चाहे आप 20, 25 या 200 महिला उम्मीदवार उतार दें, हमारे घरों में भी विवाहित महिलाएं हैं। यही कारण है कि परिवार पारंपरिक रूप से शादी तय करते समय वंश और पृष्ठभूमि की जांच करते हैं।” इसके बाद उन्होंने और अधिक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “एक वार्ड जीतने या एक वोट पाने के लिए उन्हें दूसरे पुरुषों के सामने परेड नहीं कराया जाएगा।”

सबसे अधिक आलोचना उस बयान को लेकर हुई, जिसमें मजीद ने कहा, “महिलाओं को घर पर रहना चाहिए; वोटों के लिए महिलाओं की परेड नहीं करवानी चाहिए… बेटे महिलाओं से शादी सिर्फ उनके साथ सोने के लिए करते हैं।” इस कथन को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कई संगठनों और व्यक्तियों ने इसकी निंदा की है।

ये टिप्पणियां चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दी गईं और इसके बाद से ही सोशल मीडिया तथा राजनीतिक मंचों पर बहस तेज हो गई है। आलोचकों का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल महिलाओं के सार्वजनिक जीवन में भागीदारी को कमतर आंकती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और लैंगिक समानता के भी खिलाफ है।

यह भी पढ़ें:

अनिल अंबानी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व यस बैंक सीईओ राणा कपूर ईडी के सामने पेश

भाजपा की ‘सप्राइज पॉलिटिक्स’ की खासियत में नितिन नबीन नई कड़ी।

भारत में हो रहा सरप्लस बिजली का उत्पादन: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें