29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाएपस्टीन एस्टेट की नई तस्वीरें सार्वजनिक: बिल गेट्स से ‘लोलिता’ के उद्धरणों...

एपस्टीन एस्टेट की नई तस्वीरें सार्वजनिक: बिल गेट्स से ‘लोलिता’ के उद्धरणों तक, कई चौंकाने वाले खुलासे

Google News Follow

अमेरिका में दोषी ठहराए जा चुके यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की एस्टेट से जुड़ी तस्वीरों का एक नया बैच (18 दिसंबर) गुरुवार को यूएस हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों द्वारा जारी किया गया। ये तस्वीरें बिना तारीख और स्पष्ट संदर्भ के हैं, लेकिन इनमें दुनिया के कई प्रभावशाली और चर्चित चेहरों की मौजूदगी दिखाई देती है। इन तस्वीरों के सार्वजनिक होने से एपस्टीन फाइल्स को लेकर ट्रंप प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया है, क्योंकि 19 दिसंबर की कानूनी समयसीमा से पहले इन फाइल्स को जारी करने की मांग तेज हो गई है।

नई तस्वीरों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, प्रसिद्ध फिल्ममेकर वुडी एलन और दार्शनिक-भाषाविद् नोम चॉम्स्की जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों की तस्वीरें शामिल हैं। एक फोटो में बिल गेट्स एक महिला के साथ खड़े नजर आते हैं, हालांकि महिला का चेहरा धुंधला किया गया है। वहीं नोम चॉम्स्की को एपस्टीन के साथ एक निजी विमान में बैठे हुए दिखाया गया है।

More photos from Epstein's estate released by Democrats as deadline to  publish files looms | ITV News

पहले भी यह सामने आ चुका है कि गेट्स और चॉम्स्की, दोनों एपस्टीन को जानते थे। बिल गेट्स ने पहले स्वीकार किया था कि एपस्टीन से मिलना उनकी एक बड़ी गलती थी। उन्होंने CNN से कहा था कि दोनों के बीच परोपकारी परियोजना को लेकर कई डिनर हुए थे, लेकिन वह योजना कभी साकार नहीं हुई और संपर्क समाप्त हो गया।

तस्वीरों में डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन, न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) के कॉलमिस्ट डेविड ब्रूक्स, और गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन भी नजर आते हैं।

This undated photo released by Democrats on the House Oversight Committee Thursday, Dec. 18, 2025, shows Jeffrey Epstein talking with Steve Bannon.(AP)

न्यूयॉर्क टाइम्स ने स्पष्ट किया कि ब्रूक्स की मौजूदगी 2011 के एक सार्वजनिक कार्यक्रम की थी, जो एपस्टीन के 2008 में फ्लोरिडा में नाबालिग से वेश्यावृत्ति के आरोप में दोषी ठहराए जाने के तीन साल बाद आयोजित हुआ था। NYT के अनुसार, उस कार्यक्रम के बाद ब्रूक्स का एपस्टीन से कोई संपर्क नहीं रहा।

यह उल्लेखनीय है कि पिछले महीने डेविड ब्रूक्स ने एपस्टीन कांड को लेकर सार्वजनिक रुचि पर सवाल उठाते हुए एक कॉलम लिखा था, जिसके बाद इन तस्वीरों का समय पर जारी होना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

ताजा तस्वीरों में सबसे ज्यादा विवादास्पद वे फोटो हैं, जिनमें व्लादिमीर नाबोकोव के उपन्यास ‘लोलिता’ के अंश एक महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लिखे हुए दिखाई देते हैं। ‘लोलिता’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो एक नाबालिग लड़की के प्रति यौन आकर्षण रखता है।

एक तस्वीर में महिला की छाती पर लिखा है,“लो-ली-ता: जीभ की नोक तालू पर तीन कदम नीचे जाकर, तीसरे कदम पर दांतों से टकराती है।”

एक अन्य फोटो में महिला के पैर पर लिखा है, “वह सुबह लो थी, बस लो, एक मोज़ा पहने हुए, जिसकी लंबाई चार फीट दस इंच थी।” अन्य तस्वीरों में “वह स्लैक्स में लोला थी।”, स्कूल में वह डॉली थी।” और “वह डॉटेड लाइन पर डोलोरेस थी।” जैसी पंक्तियां महिला के शरीर पर लिखी नजर आती हैं। एक फोटो में ‘लोलिता’ किताब की प्रति भी पृष्ठभूमि में दिखती है।

epstein estate photos

जारी की गई तस्वीरों में कई विदेशी पासपोर्ट भी दिखते हैं, जिनकी व्यक्तिगत जानकारी को ढक दिया गया है। इनमें लिथुआनिया, रूस, चेक गणराज्य और यूक्रेन जैसे देशों के पासपोर्ट शामिल बताए गए हैं, साथ ही एपस्टीन का अमेरिकी पासपोर्ट भी नजर आता है।

इसके अलावा, एक टेक्स्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात प्रेषक 18 वर्षीय रूसी लड़की का जिक्र करते हुए लिखता है, “मेरी एक दोस्त स्काउट है, उसने, “मैं अब तुम्हें लड़कियों को भेजूंगा।” और “हो सकता है कोई J के लिए अच्छा हो?”

तस्वीरों में यूएस वर्जिन आइलैंड्स के ग्रेट सेंट जेम्स द्वीप का एक साइट प्लान भी शामिल है। एपस्टीन ने यह द्वीप 2016 में 22.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। ड्रॉइंग से संकेत मिलता है कि वह यहां कई इमारतें, ऑफिस और एक पूल बनाने की योजना बना रहा था। डॉक शेल्टर सहित कई निर्माण योजनाओं के स्केच भी इस बैच में हैं।

हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने कहा कि ये तस्वीरें “उन महिलाओं के पासपोर्ट, एपस्टीन के संपर्क में रहे अमीर और ताकतवर लोगों की तस्वीरें, और महिलाओं की भर्ती से जुड़े चिंताजनक संदेश” दिखाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा के लिए तस्वीरों में आवश्यक रेडैक्शन किया गया है।

कमेटी के वरिष्ठ डेमोक्रेट नेता रॉबर्ट गार्सिया ने कहा, “ये नई तस्वीरें यह सवाल उठाती हैं कि न्याय विभाग के पास वास्तव में क्या-क्या सामग्री मौजूद है। हमें इस व्हाइट हाउस कवर-अप को खत्म करना होगा और एपस्टीन फाइल्स को अब जारी किया जाना चाहिए।” वहीं रिपब्लिकन सदस्यों ने आरोप लगाया है कि डेमोक्रेट्स चुनिंदा तस्वीरें जारी कर राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल, न्याय विभाग (DoJ) ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत तय समयसीमा तक सभी दस्तावेज जारी करेगा या नहीं। हालांकि, दोनों राजनीतिक धड़ों से दबाव बढ़ता जा रहा है, और अमेरिका में यह मामला एक बार फिर केंद्र में आ गया है।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 111 प्रतिशत रही सभा की उत्पादकता

मुंबई चुनाव: भाजपा-शिवसेना महायुति में 150 सीटों पर सहमति, शेष 77 पर जारी बातचीत

डंकी रूट सिंडिकेट पर ईडी ने कसा शिकंजा, 13 ठिकानों पर छापे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें