29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी-सीएम ठाकरे की मुलाकात पर शिवसेना-NCP ने कही ये बात 

पीएम मोदी-सीएम ठाकरे की मुलाकात पर शिवसेना-NCP ने कही ये बात 

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ठाकरे ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। किसी डरने की जरूरत नहीं है। फ़िलहाल महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गर्म है। बता दें कि महाराष्ट्र सीएम के साथ,उप मुख्यमंत्री अजित पवार और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की।इस दौरान मराठा आरक्षण, लंबित जीएसटी मुआवजे और कांजुरमार्ग में प्रस्तावित मेट्रो कारशेड जैसे मुद्दों पर चर्चा की।शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

ठाकरे और अन्य नेताओं समेत प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विभिन्न मुद्दों के संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण की बात सुनी। आने वाले दिनों में कोई निर्णायक फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने राउत के बयान का समर्थन किया। पाटिल ने कहा, हम पांच साल सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह कार्यकाल पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अलग से हुई मुलाकात से डरने की कोई जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच बेहतर संबंध होना महाराष्ट्र के लिए अच्छा है। बता दें कि पीएम मोदी से मिलने से पहले ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी।  माना जा रहा था की दोनों की मुलाकात मराठा आरक्षण को लेकर वाली बातचीत पर हुई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें