30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमUncategorizedपूर्वांचल गौरव सम्मान से आर.एन. सिंह सम्मानित, देशभक्ति से सजा 15वां वार्षिकोत्सव

पूर्वांचल गौरव सम्मान से आर.एन. सिंह सम्मानित, देशभक्ति से सजा 15वां वार्षिकोत्सव

Google News Follow

राष्ट्रीय साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र खबरें पूर्वांचल के 15वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर “एक शाम अमर शहीदों के नाम” शीर्षक से भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्वांचल के प्रमुख संरक्षक एवं प्रेरणा स्रोत मोहनलाल दुबे (वरिष्ठ समाजसेवी, जौनपुर, उत्तर प्रदेश) के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर न्यूज़ डंका हिंदी (वेबपोर्टल/यूट्यूब) के उप संपादक आर.एन. सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए खबरें पूर्वांचल के संपादक रविंद्र दुबे द्वारा “पूर्वांचल गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर.एन. सिंह ने इसे पत्रकारिता मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की मान्यता को बताया। और कार्यक्रम की प्रशंसा की|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिजीत राणे (समूह संपादक-वृत्त मित्र/मुंबई मित्र), गुलाब दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता- शिवसेना शिंदे गुट एवं उत्तर भारत समन्वयक), भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष- श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास), विजय जाधव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, तुलिंज) तथा लोकेश यादव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, आरपीएफ नालासोपारा) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में उमेश नाईक (पूर्व उपमहापौर), भरत मकवाना, निलेश देशमुख, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ संजू श्रीवास्तव (महासचिव-फिल्म स्टूडियो सेटिंग अलाइड मजदूर यूनियन), गजानन महतपुरकर (कार्यकारी सदस्य- महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी), जे. पी. सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता) और राधेश्याम पाठक (प्रवक्ता- शिवसेना उबाठा, पालघर) शामिल रहे।

अन्य आमंत्रित अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अमित दुबे, संजय बिहारी, विनोद तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, शिवकुमार तिवारी, दिवाकर शुक्ला (राजू) और अजय मिश्रा प्रमुख रहे। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक पंडित कमलेश उपाध्याय, राकेश तिवारी, अजय मिश्रा (परदेसी), रामअनुज पाठक और धीरज शुक्ला की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पंडित कमलेश उपाध्याय और वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चौबे ने किया।

आयोजन खबरें पूर्वांचल के संपादक रविंद्र कुमार दुबे के निर्देशन में, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश मिश्रा और विनय तिवारी (अध्यक्ष- सलाम वसई सेवा संघ) के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में वरिष्ठ समाजसेवी सोहन लाल दुबे ने सभी पाठकों, पत्रकारों, लेखकों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 यह भी पढ़ें:

“हाथ में डिग्री, जेब में RDX वाला व्हाइट कॉलर टेररिज्म देश के लिए खतरनाक है”

आएगा SEBI का नया AI टूल: बाजार सहभागियों की साइबर कमजोरियों की होगी पहचान

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादी ढेर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें