27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियानिकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद ट्रंप को सता रहा 'महाभियोग' का...

निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद ट्रंप को सता रहा ‘महाभियोग’ का डर

2026 के मिडटर्म इलेक्शन को लेकर ट्रंप चिंतीत

Google News Follow

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मादुरो को वेनजुएला से पकड़ कर लाने के बाद अब 2026 के मिडटर्म चुनावों में सामने दिख रही हार से डर रहें है। मिडटर्म चुनाव से पहले अपनी ही सरकार के भविष्य की चिंता उन्हें खाए जा रही है । ट्रंप ने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी आगामी मिडटर्म चुनाव हार जाती है, तो डेमोक्रेटिक पार्टी उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई शुरू कर देगी।

वॉशिंगटन में हाउस रिपब्लिकन सांसदों के एक रिट्रीट को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “आपको मिडटर्म चुनाव जीतने होंगे, क्योंकि अगर हम मिडटर्म चुनाव नहीं जीतते हैं, तो बस यही होगा  मेरा मतलब है, वे मुझे इंपीच (पद से हटाने) करने का कोई न कोई कारण ढूंढ लेंगे। मुझे इंपीच कर दिया जाएगा।” विशेषज्ञ कह रहें है की ट्रंप ने यह बयान पार्टी नेताओं को एकजुट रखने और चुनाव जीतने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया।

हालांकि, अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव हार भी जाती है, तो ट्रंप तत्काल राष्ट्रपति पद से नहीं हटेंगे। लेकिन कांग्रेस में बहुमत खोने की स्थिति में रिपब्लिकन पार्टी की पकड़ कमजोर हो जाएगी, जिससे डेमोक्रेट्स को ट्रंप के एजेंडे को रोकने और उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

2026 के मिडटर्म चुनावों में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से एक-तिहाई सीटों पर मतदान होना है। इन चुनावों को ट्रंप प्रशासन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस में नियंत्रण उनके व्यापक नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक भूमिका निभाता है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वेनेज़ुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ महाभियोग की मांगें तेज़ हो गई हैं। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए की गई कार्रवाई के बाद कई डेमोक्रेटिक सांसदों और नेताओं ने ट्रंप पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

मैरीलैंड से डेमोक्रेटिक सांसद अप्रैल मैकक्लेन डिलेनी ने डेमोक्रेटिक कॉकस से अपील की कि वे ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही पर तुरंत विचार करें। उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला में की गई सैन्य कार्रवाई गंभीर संवैधानिक सवाल खड़े करती है।

नैन्सी पेलोसी की संसदीय सीट के लिए चुनाव लड़ रहे कैलिफोर्निया के स्टेट सीनेटर स्कॉट वीनर ने इस कार्रवाई को वेनेज़ुएला में अवैध आक्रमण और तख्तापलट बताते हुए ट्रंप के महाभियोग की मांग की।

न्यूयॉर्क से डेमोक्रेटिक सांसद डैन गोल्डमैन ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उसी तरह के अवैध और असंवैधानिक तरीके  अपनाए, जैसे मादुरो ने सत्ता में रहते हुए किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां न केवल अमेरिकी लोकतंत्र को कमजोर करती हैं बल्कि दुनिया भर में तानाशाहों को भी प्रोत्साहित करती हैं।

कैलिफोर्निया की वरिष्ठ डेमोक्रेट नेता और कांग्रेसनल कैरेबियन कॉकस की सह-अध्यक्ष मैक्सीन वॉटर्स ने कहा कि ट्रंप को किसी संप्रभु देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस को दरकिनार करने का कोई अधिकार नहीं है, खासकर तब जब वह खुले तौर पर यह स्वीकार कर रहे हों कि वेनेज़ुएला के तेल पर नियंत्रण उनकी मंशा का हिस्सा है।

वेनेज़ुएला संकट और घरेलू राजनीति के इस टकराव के बीच, ट्रंप का बयान साफ संकेत देता है कि 2026 के मिडटर्म चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि संवैधानिक अस्तित्व की लड़ाई बनते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली: मस्जिद द्वारा 45,000 वर्ग फीट अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल

ट्रंप का दावा: वेनेज़ुएला से अमेरिका को मिलेंगे तेल के 3 से 5 करोड़ बैरल-“पैसा मेरे नियंत्रण में रहेगा”

“T20 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया जाओ वरना पॉइंट्स गंवाओ!”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें