28.3 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमबॉलीवुड'धुरंधर' ने पाई ऐतिहासिक ₹1,247 करोड़ की वैश्विक सफलता, रणवीर सिंह ने किया...

‘धुरंधर’ ने पाई ऐतिहासिक ₹1,247 करोड़ की वैश्विक सफलता, रणवीर सिंह ने किया भावुक पोस्ट

YRF ने भी की जमकर सराहना

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानक स्थापित कर दिया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के कई हफ्तों बाद भी अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखी है। फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन भारत में ₹4.75 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई ₹781.75 करोड़ तक पहुंच गई है। वहीं वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का कलेक्शन ₹1,247 करोड़ हो चुका है।

फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता के बाद अब रणवीर सिंह ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। यश राज फिल्म्स (YRF) द्वारा सोशल मीडिया पर धुरंधर की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाए जाने के बाद रणवीर ने प्रोडक्शन हाउस को जवाब देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

यश राज फिल्म्स ने अपने लंबे नोट में धुरंधर को भारतीय सिनेमा का एक मील का पत्थर बताया। YRF ने लिखा, “धुरंधर कोई साधारण फिल्म नहीं है… यह भारतीय सिनेमा का एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को एक ही भाषा में बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म देने के लिए बधाई। इस जहाज के कप्तान के रूप में आदित्य धर की स्पष्ट सोच, निडर कहानी कहने की शैली और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।”

YRF ने आगे कहा, “हम इस शानदार फिल्म से जुड़े हर कलाकार और तकनीशियन को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आप ही वे धुरंधर हैं, जिन्होंने इस फिल्म की कल्पना को बड़े पर्दे पर इतनी जोरदार और भव्य तरीके से साकार किया। हमें ऐसी सिनेमा देने के लिए धन्यवाद, जो हमें रचनात्मक उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।”

यह खास पोस्ट रणवीर सिंह के लिए भावनात्मक रूप से भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत YRF के बैनर तले बनी बैंड बाजा बारात (2010) से की थी, जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। YRF से मिलती प्रशंसा पर रणवीर सिंह ने भावूक पोस्ट कर लिखा, “मेरे प्रिय आल्मा मेटर, मैं हमेशा से आपको गर्व महसूस कराना चाहता था।”

धुरंधर वास्तविक घटनाओं से प्रेरित फिल्म है, जो कराची के ल्यारी इलाके में सक्रिय अपराध सिंडिकेट्स और उनसे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित है। फिल्म भारत की पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई को दर्शाती है। इसे उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर ने निर्देशित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, डेनिश पंडोर, सौम्या टंडन और गौरव गेरा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म की अपार सफलता के बाद निर्माताओं ने इसके सीक्वल की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। दूसरा भाग ‘धुरंधर 2’ रिवेंज शीर्षक से 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल: हिंगलगंज में भाजपा नेता का सिर काटने की धमकी देते पोस्टर

उत्तर प्रदेश SIR: ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए करीब 3 करोड़ नाम

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति संगम साहू, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें