30.2 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियापटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति संगम साहू, राज्यपाल ने...

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति संगम साहू, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी।

Google News Follow

Related

जस्टिस संगम कुमार साहू ने बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। लोकभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर महीने में हुई अपनी महत्वपूर्ण बैठक में जस्टिस संगम कुमार साहू के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी।

फिलहाल, पटना उच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुधीर सिंह कार्यभार संभाल रहे हैं। जस्टिस साहू का जन्म पांच जून 1964 में हुआ था। उन्होंने कटक के नया बाजार हाई स्कूल से मैट्रिक और स्टीवर्ट विज्ञान कॉलेज से बीएससी की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और उड़िया में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

न्याय के क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी विरासत में मिली और उन्हीं से कानून की बारीकियों को सीखा था। 26 नवंबर 1989 को ओडिशा राज्य कानून परिषद में वकील के रूप में पंजीकृत होने के बाद, उन्होंने डॉ. मनोरंजन पंडा के साथ भी काम किया।

वह फौजदारी मामलों के जाने माने वकील माने जाते थे और उस क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। दो जुलाई 2014 को उन्हें ओडिशा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उसके बाद से वे यहां अपना दायित्व निभा रहे थे।
यह भी पढ़ें-

​रेप केस: केरल हाईकोर्ट ने विधायक राहुल ममकूटथिल की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें