29 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत नहीं, मृत्युदंड मिले : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत नहीं, मृत्युदंड मिले : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेश के खिलाड़ी को शामिल किए जाने पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दोषी बताया है।

Google News Follow
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत न मिलने, जेएनयू में विवादित नारेबाजी और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेश के खिलाड़ी को शामिल किए जाने पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दोषी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से ही हटा देना चाहिए।

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं मिलने पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बहुत अच्छा हुआ कि उन्हें जमानत नहीं मिली। उन्हें आजीवन कारावास ही नहीं, बल्कि मृत्युदंड दी जानी चाहिए।

जेएनयू में विवादित नारेबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेएनयू पर नियंत्रण करना जरूरी है। वहां के लोग सीमाएं पार कर गए हैं। विदेश में राहुल गांधी द्वारा भारतीय संस्थाओं पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा देना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोगुना टैरिफ लगाने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि भारत इससे झुकने वाला नहीं है। भारत अमेरिका के दबाव में नहीं आने वाला है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता पूरी तरह से मुसलमानों का समर्थन कर रही हैं। वह बस नाम के लिए ही बनर्जी हैं। हिंदू राष्ट्र पर उन्होंने कहा कि हम तो हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। इसके लिए हमें जनमत संग्रह करना होगा। 370 सीटें रामभक्तों को मिल जाएं, तब हम आसानी से हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं।

बांग्लादेश की स्थिति पर उन्होंने कहा कि सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। वहां की अंतरिम सरकार पर हमें भरोसा नहीं है। शाहरुख खान पर उन्होंने कहा कि वह दोषी हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है, तो वहां के खिलाड़ी को क्यों बुला रहे हैं?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अतिक्रमण हटाने के दौरान हो रहे हमलों पर कहा कि निश्चित तौर पर यह एक सोची-समझी साजिश है।

यह भी पढ़ें-

70 के दशक के सखी प्रेम पर रानी चटर्जी का नया गाना रिलीज, शेयर किया वीडियो!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें