30 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियानिशा भगत मामला सीबीआई को सौंपने पर प्रतुल शाहदेव ने घेरा हेमंत...

निशा भगत मामला सीबीआई को सौंपने पर प्रतुल शाहदेव ने घेरा हेमंत सरकार! 

हम नहीं मानते कि यह आत्महत्या थी।" निशा के पिता ने जांच को सीबीआई को सौंपने के फैसले का स्वागत किया और भरोसा जताया कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

Google News Follow
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आदिवासी नेता निशा भगत मामले को सीबीआई को सौंपने पर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंतम सोरेन चारों तरफ से घिर गए थे, इसलिए उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।   प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री चारों तरफ से घिर गए थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर थे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था।
नेशनल एससी-एसटी आयोग ने भी संज्ञान लिया था। एसटी आयोग ने तो बाकायदा पत्र लिखकर यहां की सरकार के आला अधिकारियों से कहा था कि इस मामले में आपको व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है या किसी अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर पूरा पक्ष रखना है, वरना हम समन इश्यू करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मंगलवार को हमारा मशाल जुलूस था। उसके चार घंटे बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की। ये स्वेच्छा से दिया गया होता, तो इतना इंतजार नहीं करना पड़ता।” आईएएनएस से बात करते हुए निशा की मां ने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि राज्य और केंद्र सरकार न्याय सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बेटी की मौत के हालात पर संदेह जताया और पुलिस की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि राज्य और केंद्र यह सुनिश्चित करें कि हमें न्याय मिले। हमें लगता है कि मेरी बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ वह एक साजिश का हिस्सा था। वह हमें नियमित रूप से फोन करती थी लेकिन उस दिन उसने हमें फोन क्यों नहीं किया? हमने पुलिस निरीक्षक को सूचित किया था, तो वह मौके पर क्यों नहीं गए?”

मां ने कहा, “पहले भी एक मामले में थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था। हमें संदेह है कि मेरी बेटी की मौत में मिलीभगत थी। वह हर सुबह और शाम हमें फोन करती थी, और जो हुआ उससे हम बहुत दुखी हैं। हमें न्याय चाहिए।

हम नहीं मानते कि यह आत्महत्या थी।” निशा के पिता ने जांच को सीबीआई को सौंपने के फैसले का स्वागत किया और भरोसा जताया कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिन्होंने निशा को उकसाया, उसके खिलाफ साजिश रची और उसे ट्रोल किया, उसकी हत्या में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। मुझे दृढ़ विश्वास है कि अजय तिर्की जैसे भू माफिया इस साजिश में शामिल थे।”

वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान ‘अब्दुल अब मुख्यमंत्री बनेगा’ पर कहा, “हम भी सहमत हैं। अब्दुल सिर्फ पंचर बनाने के लिए नहीं है। अब्दुल को मुख्यधारा में जोड़ना चाहिए।

हालांकि ये प्रश्न अगर हमारे एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी साहब कांग्रेस से करते, तो बेहतर होता। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट किसके समय आई थी, उसकी भी रिपोर्ट को एक बार पलटने का काम करें।”

उन्होंने कहा, “मुस्लिम समुदाय से एक से डेढ़ प्रतिशत लोग पैरा मिलिट्री फोर्सेस, आर्म्ड फोर्सेस और सरकारी नौकरियों में हैं, उस समय कांग्रेस की सरकारें सत्ता में रही थी। तो क्या ये हमारी गलती थी कि कांग्रेसियों ने मुसलमानों को सिर्फ जान का डर दिखाकर और सारी नीतियों के जरिए तुष्टीकरण करने की कोशिश की थी।”

प्रतुल शाहदेव ने कहा, “जहां नौकरियां देने की बात होती थी, वहां कभी हक नहीं मिला। तो हमें लगता है कि ओवैसी को यह प्रश्न कांग्रेस से पूछना चाहिए।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें