28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी हमले के विरोध भाजपा प्रदर्शन किया!

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी हमले के विरोध भाजपा प्रदर्शन किया!

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पर हुए हमले पर भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा, "ममता बनर्जी जो काम करा रही हैं, उससे साफ है कि उनका राजनीतिक पतन निश्चित है।

Google News Follow
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के ऊपर प्लान के तहत हमले किए जाते हैं।

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पर हुए हमले पर भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा, “ममता बनर्जी जो काम करा रही हैं, उससे साफ है कि उनका राजनीतिक पतन निश्चित है। शनिवार को, सुवेंदु अधिकारी एक कार्यक्रम के लिए पुरुलिया गए थे, जो मेरे लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वहां से लौटते समय, तृणमूल के गुंडों ने लाठियों, डंडों, रॉड से उनकी गाड़ी पर हमला किया। इससे पता चल रहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की क्या स्थिति है।”

भाजपा विधायक पवन सिंह ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में आम जनता की आवाज उठाना क्या कोई अपराध है? पवन सिंह ने आरोप लगाया, “नेता प्रतिपक्ष जब जनता के बीच जाते हैं तो उनके ऊपर प्लान करके हमला किया जाता है। पिछले दिन उनकी गाड़ी के ऊपर लाठी-डंडों से अटैक किया गया।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए हमें भी तैयार होना पड़ेगा। अगर टीएमसी के गुंडे हमला करते हैं तो हमें उन्हें जवाब देना होगा।

वहीं, पश्चिम बंगाल के चंदन नगर में भाजपा विधायकों ने सुवेंदु अधिकारी पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, “हमारे विपक्ष के नेता चंद्रकोना जा रहे थे, तभी 8-10 टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर जानलेवा हमला किया। यह कानून-व्यवस्था तोड़ने वाली सरकार है।”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति को इससे समझ सकते हैं कि आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल की पुलिस नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें-

सोमनाथ मंदिर: टूटने से ज्यादा टिके रहने की कहानी, पीएम मोदी की आस्था और विकास की योजना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें