30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाबीबीएल: मिचेल मार्श ने खेली 88 रन की पारी, स्कॉर्चर्स ने स्ट्राइकर्स...

बीबीएल: मिचेल मार्श ने खेली 88 रन की पारी, स्कॉर्चर्स ने स्ट्राइकर्स को हराया

फिन एलन 16 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। अगली गेंद पर ही टीम ने कूपर कोनोली (0) का विकेट भी गंवा दिया।

Google News Follow

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 32वें मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 32 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पर्थ स्कॉर्चर्स ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने 8 में से 5 मैच अपने नाम कर लिए हैं, जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 8 में से 5 मुकाबले गंवा दिए हैं। यह टीम छठे पायदान पर मौजूद है।

रविवार को एडिलेड ओवल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 232 रन बनाए। इस टीम को मिचेल मार्श और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 4.5 ओवरों में 81 रन की साझेदारी की।

फिन एलन 16 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। अगली गेंद पर ही टीम ने कूपर कोनोली (0) का विकेट भी गंवा दिया।

स्कॉर्चर्स 81 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मार्श ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जोश इंगलिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। मार्श 51 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 88 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोश ने 23 गेंदों में 42 रन जुटाए।

आरोन हार्डी ने कप्तान एश्टन टर्नर के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हार्डी 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि टर्नर ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इसके जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। एलेक्स कैरी ने कप्तान मैथ्यू शॉर्ट के साथ 7.5 ओवरों में 93 रन की साझेदारी की।

शॉर्ट ने 31 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली। वहीं, कैरी ने 39 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 71 रन बनाए। इनके अलावा, कैमरून बॉयस ने 23 रन, जबकि हसन अली ने 14 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से डेविड पायने ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि माहली बीअर्डमैन ने 2 विकेट निकाले।

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश ने रखी मेडिकल क्षेत्र में एआई की मजबूत नींव, बनेगा मॉडल स्टेट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें