27.2 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियाबॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान-ध्यान!

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान-ध्यान!

ठंड के बावजूद लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। इसी बीच अभिनेता राज्यपाल यादव संगम तट पर नजर आए। उन्होंने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।

Google News Follow

Related

प्रयागराज के संगम में लगे माघ मेले में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में गए। इसकी कुछ झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

प्रयागराज का माघ मेला हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है, जहां पर स्नान करने से पुण्य मिलने की मान्यता है। मकर संक्रांति और एकादशी के खास मौकों पर मेले में भारी भीड़ उमड़ी।

ठंड के बावजूद लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। इसी बीच अभिनेता राज्यपाल यादव संगम तट पर नजर आए। उन्होंने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में वे संगम में स्नान और पूजन करते दिख रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “माघ मेले के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

माघ मेला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक आयोजन है, जो हर साल जनवरी-फरवरी के दौरान माघ महीने में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होता है। यह मेला गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम यानी त्रिवेणी संगम पर लगता है, जहां लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं।

माघ मेला न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उदाहरण भी है।

अभिनेता राजपाल यादव की बात करें तो वे अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘हंगामा’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, और ‘ढोल’ समेत कई फिल्मों में काम करके कई फिल्मों में कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ से की थी। भले ही उन्हें शुरू में बड़े रोल न मिले, लेकिन अपने शानदार कॉमिक अंदाज से उन्होंने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया। आज वह दर्शकों के चहेते कलाकारों में से एक हैं।

अहमद खान द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक रिवील कर दिया है।

 
यह भी पढ़ें-

हिमाचल प्रदेश: घर में लगी भीषण आग, छह लोग जिंदा जले!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें