27 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियासनातन सभी के कल्याण का धर्म, किसी समुदाय के खिलाफ नहीं: सुरेश...

सनातन सभी के कल्याण का धर्म, किसी समुदाय के खिलाफ नहीं: सुरेश पुजारी! 

हरिद्वार में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगाए गए बैन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग लोगों की अलग-अलग समझ हो सकती है।

Google News Follow

Related

ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने शंकराचार्य से जुड़े मामले और हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म किसी भी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ नहीं होता, बल्कि यह सभी के कल्याण की कामना करने वाला धर्म है।

सुरेश पुजारी ने आईएएनएस से कहा, “सनातन धर्म हमें यह सिखाता है कि समाज को सही दिशा में तैयार किया जाए। मानव समाज के कल्याण के लिए सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए। यह धर्म सबका मंगल चाहता है और हमें इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।”

हरिद्वार में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगाए गए बैन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग लोगों की अलग-अलग समझ हो सकती है। उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जोड़ते हुए कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी चिंता बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार हैं।

सुरेश पुजारी ने कहा, “हम किसी भी धर्म या मजहब के खिलाफ नहीं हैं। हम चाहते हैं कि सभी का मंगल हो। पूरा विश्व एक परिवार है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ विचार भी सनातन धर्म की ही देन है। हम सब मिलकर समाज में भाईचारे और शांति का वातावरण बनाएं।”

इसके साथ ही मंत्री ने ओडिशा में गो-सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्त नीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में गो हत्या रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और इस मामले में अनेक लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

सुरेश पुजारी ने आगे बताया कि सरकार गो सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नए और सख्त कानून पर भी विचार कर रही है। हम जल्द ही गो सुरक्षा के लिए नया कानून लाएंगे, ताकि इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

उन्होंने अपने संदेश में साफ किया कि सरकार का लक्ष्य समाज में शांति, भाईचारा और सभी के कल्याण को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें-

आसाम चुनाव से पहले फर्जी पत्र वायरल, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दर्ज की जालसाजी की FIR

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें