27.7 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में नशे का बढ़ता कारोबार चिंताजनक, मनोज झा ने गृह मंत्री...

बिहार में नशे का बढ़ता कारोबार चिंताजनक, मनोज झा ने गृह मंत्री से मांगा ध्यान!

जब सरकार का कोई नियंत्रण न हो, तो ऐसा ही होता है। राज्य में हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। इसके चलते हत्या और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।

Google News Follow
बिहार में लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी पर मनोज झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सब इसी तरह चलता रहा तो आने वाली पीढ़ियों को काफी नुकसान होगा।

कोटा ड्रग मामले के बाद बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशीले पदार्थों के कारोबार में हो रही बढ़ोतरी पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार ने सबूतों और आंकड़ों के साथ एक रिपोर्ट छापी है। इसके बाद अब कुछ और कहने के लिए नहीं बचता। नश के चलते एक पूरी पीढ़ी बर्बाद हो गई है।

जब सरकार का कोई नियंत्रण न हो, तो ऐसा ही होता है। राज्य में हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। इसके चलते हत्या और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इस सूखे नशे का असर बहुत बड़ा होने वाला है।
मैं समझता हूं कि लोगों को एक बार विचार करना चाहिए कि अगली पीढ़ी तक इसे पहुंचने से कैसे रोकना है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में ये लोग पीढ़ियां बर्बाद करके रख देंगे।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया पर टैग करके लिखा है कि पंजाब सही है लेकिन मेरे बिहार पर भी नजर डालिए। सिर्फ इसलिए नहीं कि बिहार में आपकी सरकार है बल्कि इसलिए कि यह मुद्दा युवाओं और समाज से जुड़ा है।

2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मनोज कुमार झा ने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह बात पंजाब के लिए है या पूरे देश के लिए क्योंकि उनके आंकड़ों में अलग-अलग लक्ष्य बताए गए हैं, जिनमें से कुछ 2047 के लिए हैं।

अब आज से 2047 तक 21 साल हैं और इस तरह की गणना से कोई भी देश सफल नहीं हो सकता। मुझे नहीं लगता कि कोई भी देश यह कहेगा कि किसी खास समस्या का समाधान 2047 तक किया जाएगा। गृह मंत्री का काम है कि देश का हर नागरिक उन पर विश्वास करे लेकिन अब उस भरोसे में कमी आई है।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव को लेकर सांसद मनोज कुमार ने कहा कि प्रचार का समय अब ​​खत्म हो गया है। तेजस्वी यादव ने एक वीडियो जारी कर अपना संदेश दिया है। हमें उम्मीद है कि विधान परिषद में स्नातकों और शिक्षकों के बीच विपक्ष खासकर पारंपरिक विपक्ष की मौजूदगी सरकार को नीतियों में बदलाव लाने के लिए मजबूर करेगी।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें