29 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमदेश दुनियानितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरीट सोमैया ने जताया भरोसा!

नितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरीट सोमैया ने जताया भरोसा!

मुंबई में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, "महज 45 साल की उम्र में युवा अध्यक्ष नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।" 

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार संभालने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा नेताओं ने उनके नेतृत्व को पार्टी के लिए नई ऊर्जा और ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला बताया है, वहीं उनके राजनीतिक सफर पर भी चर्चा हो रही है।

मुंबई में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “महज 45 साल की उम्र में युवा अध्यक्ष नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” उन्होंने भरोसा जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी देशभर में और मजबूत होगी।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में भाजपा नेता दिलीप घोष ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “भाजपा देश की एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसके पास अपना संविधान है और उसी के आधार पर पार्टी चलती है। करोड़ों कार्यकर्ता उसी दिशा में काम करते हैं। इसी वजह से पार्टी राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर आगे बढ़ रही है। संविधान के आधार पर चुनाव हुआ है और हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। हम नितिन नबीन को ढेर सारी बधाई देते हैं।”

दिल्ली में भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने नितिन नबीन को एक ‘नवजवान और तजुर्बेकार चेहरा’ बताया। उन्होंने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बनने पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। वह पूरे कैडर में नई ऊर्जा लाएंगे, युवाओं को आगे लाएंगे और भारतीय जनता पार्टी को और ताकत देंगे।”

देश के अलग-अलग राज्यों से आई इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि नितिन नबीन के नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर उत्साह और उम्मीद का माहौल है। युवा नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के भीतर लंबी भूमिका निभाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को भाजपा एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देख रही है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि नितिन नबीन न सिर्फ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे, बल्कि आने वाले चुनावी मुकाबलों में पार्टी को मजबूत दिशा और नई रणनीति भी देंगे।

यह भी पढ़ें-

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामलें में के आरोप में बिल्डर गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,006फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें