35 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियामौलाना आजाद की जयंती पर नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन!

मौलाना आजाद की जयंती पर नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन!

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

Google News Follow

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और गुजराज के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत अन्य नेताओं ने भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर नमन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें सादर नमन। समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, ‘भारत रत्न’ मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती पर सादर नमन। उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ पर देश के उन सभी शिक्षकों और गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं जो हमारे युवाओं का मार्गदर्शन कर विकसित भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान दे रहे हैं।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम ही नहीं, बल्कि सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का आधार है। आइए, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वसमावेशी शिक्षा के प्रसार और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा के अवसर पहुंचाने का संकल्प लें।”

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट किया, “शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम मानने वाले महान विचारक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती पर सादर नमन। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने एक्स पर लिखा, “शिक्षा के बिना कोई भी देश उन्नति नहीं कर सकता। आज ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ पर स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘भारत रत्न’ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका मानना था कि शिक्षा केवल साक्षर होना नहीं, बल्कि विचारों को आज़ाद करना और समाज को बेहतर बनाना है।”

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं भारतरत्न से सम्मानित, स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी दूरदर्शी भूमिका सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें