29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाशादी पर ऐसा क्या कह दिया मलाला ने कि दुश्मन बन गया...

शादी पर ऐसा क्या कह दिया मलाला ने कि दुश्मन बन गया मौलवी?

Google News Follow

इस्लामाबाद। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई एक बार फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर है। मलाला ने एक मैगजीन में शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि कट्टरपंथी उनसे नाराज हो गए हैं। अब मलाला पर एक मौलवी ने आत्मघाती हमले की धमकी दी है। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मलाला ने पिछले दिनों वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, ”मैं अभी भी नहीं समझ पाई हूं कि लोगों को शादी क्यों करनी पड़ती है?

यदि आप किसी व्यक्ति को जीवन में चाहते हैं तो पेपर पर साइन क्यों करना पड़ता है। यह सिर्फ पार्टनरशिप क्यों नहीं हो सकती है?” पाकिस्तान में कई लोग इसे इस्लाम की मान्यताओं के खिलाफ बता रहे हैं। इस बीच खैबरपख्तूनख्वाह के लक्की मरवात जिले में एक मौलवी ने नोबेल विजाते पर हमले की धमकी दे डाली। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने जिले के पुलिस अधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को मौलवी मुफ्ती सरदार अली हक्कानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आतंक-रोधी कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

This Man, pretending to be a religious scholar, is openly threatening to kill @Malala in suicide attack. He is a habitual hate speaker but allowed to use an important platform  to mislead people. He has also been involved in disinformation campaign about Covid-19 vaccines. pic.twitter.com/BSQYMDN6Za
— Naimat Khan (@NKMalazai) June 9, 2021
मौलवी के धमकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पेशावर में वह भीड़ को कानून हाथ में लेने के लिए उकसा रहा है और मलाला पर हमले की अपील करता है। हाथ में हथियार लिए वह कहता है, ”जब मलाला पाकिस्तान आएगी, तो सबसे पहले मैं उस पर फिदायीन हमले का प्रयास करूंगा।” मौलवी द्वारा  धमकी देने के बाद पुलिस ने उसके ऊपर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें