पाकिस्तान द्वारा कब्जाए बलूचिस्तान में हालिया भीषण हिंसा के बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़ा दावा करते हुए अपने दो ‘फिदायी’ यानी आत्मघाती हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। खास बात यह है कि दोनों हमलावर महिलाएं हैं। इस खुलासे ने पाकिस्तानी सेना की खटिया खड़ी की है। बलूच विद्रोह में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पाकिस्तानी सेना के पसीने छूट रहे है।
BLA ने जिन हमलों की जिम्मेदारी ली है, उनमें करीब 50 लोगों की मौत हुई, इस हमलें में 17 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी निशाने पर थे, जिनकी मौत हुई। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने करीब 40 घंटे तक चले व्यापक सैन्य अभियान में 140 से अधिक उग्रवादियों को मार गिराने का दावा किया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने यह दावा किया।
BLA के अनुसार, महिला हमलावरों में से एक की पहचान 24 वर्षीय आसिफा मेंगल के रूप में हुई है। संगठन ने कहा कि वह मोहम्मद इस्माइल की बेटी थी और बलूचिस्तान के नुशकी इलाके की रहने वाली थी। उसका जन्म 2 अक्टूबर 2002 को हुआ था। बीएलए के बयान के मुताबिक, आसिफा ने अपने 21वें जन्मदिन पर BLA की मजीद ब्रिगेड जॉइन की और जनवरी 2024 में ‘फिदायी’ बनने का फैसला किया। संगठन का दावा है कि शनिवार को नुशकी में ISI मुख्यालय को निशाना बनाने वाली वही आत्मघाती हमलावर थी।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी यह स्वीकार किया है कि हालिया हमलों में कम से कम दो हमले महिला हमलावरों द्वारा किए गए।
दूसरी महिला हमलावर का वीडियो
दूसरी महिला हमलावर की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हमले से पहले अपने पुरुष साथियों के साथ दिखाई देती है। वीडियो में वह पाकिस्तानी सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहती है, “ये लोग हमारी पीड़ित माताओं और बहनों पर ही अपनी ताकत दिखाते हैं, हमसे सीधे मुकाबला करने की इनमें क्षमता नहीं है। हमें खुद को जगाने की जरूरत है, बलूच क़ौम को जागना होगा। हमें बलूच सरमचारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। दुश्मन के दिन गिने-चुने रह गए हैं, उनमें ज्यादा ताकत नहीं बची है। बलूच क़ौम को समझना होगा कि इस दुश्मन से किसी भी तरह का समझौता नहीं हो सकता। देखो, आज हमारे लड़ाके अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं, खुद को उड़ा रहे हैं, फिर भी कुछ लोग चंद पैसों के लिए उनकी मुखबिरी कर रहे हैं।”
दरअसल BLA द्वारा शुरू किए हमले शुक्रवार रात शुरू हुई और शनिवार तक चले। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि नुशकी, हब, चमन, नसीराबाद, ग्वादर और मकरान समेत कई इलाकों से हमलों की खबरें आईं। पाकिस्तान के कनिष्ठ गृह मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि हमलावर आम नागरिकों के भेष में स्कूलों, बैंकों, बाजारों और अस्पतालों में घुसे और फिर गोलीबारी शुरू की।
बीएलए ने दावा किया है कि उसने अपने ‘हेरोफ’ (ब्लैक स्टॉर्म) अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है, जबकि पाकिस्तानी सेना का कहना है कि किसी भी शहर या रणनीतिक ठिकाने पर कब्जे की कोशिश नाकाम कर दी गई।
गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा कब्जाए यह सबसे बड़ा लेकिन सबसे गरीब प्रांत दशकों से विद्रोह की आग में जल रहा है। बलूच समूह स्वतंत्रता और प्राकृतिक संसाधनों में बड़े हिस्से की मांग को लेकर लगातार सशस्त्र संघर्ष कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
बजट का प्रावधान आम आदमी-गरीब हित में, विपक्ष राजनीति न करे: रिजिजू!
बजट 2026-27 का केंद्र बिंदु ग्रोथ, सरकार का मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई पर बड़ा फोकस : एक्सपर्ट्स!



