31 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमराजनीतिअब प्रधानमंत्री कार्यालय नहीं, सेवा तीर्थ...

अब प्रधानमंत्री कार्यालय नहीं, सेवा तीर्थ…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

Google News Follow

Related

भारत का सबसे प्रभावशाली पता आज बदल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) के नए इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जिसे अब ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा। आज़ादी के बाद पहली बार PMO को शिफ्ट किया गया है, और आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधा वाले इस संकुल को कार्यकारी विभागों के एकत्रीकरण को मज़बूत करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

इस मौके पर, जिसे सरकार ने भारत के प्रशासनिक रचना में बदलाव का दौर कहा है, प्रधानमंत्री ने 100 रुपये का एक यादगार सिक्का भी जारी किया। दोपहर करीब 2 बजे, प्रधानमंत्री ने ‘सेवा तीर्थ’ नाम की घोषणा की और बाद में सेवा तीर्थ के साथ-साथ कर्तव्य भवन 1 और 2 का भी उद्घाटन किया। इन इमारतों में कई ज़रूरी मंत्रालय होंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रकल्प एक आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित प्रशासन बनाने के लिहाज़ से ज़रूरी है।

दशकों से, सेंट्रल विस्टा एरिया में कई मंत्रालय पुरानी और बिखरी हुई इमारतों में काम कर रहें थे। इससे समन्वय बनाने में दिक्कतें, और मेंटेनेंस का बड़ा खर्च आता रहा। नया संकुल के बेहतर समन्वय के लिए सभी ज़रूरी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाएंगे। सरकार के अनुसार, इस एकीकरण से फैसले लेने में तेज़ी आएगी, खर्च कम होगा और ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी।

सेवा तीर्थ में तीन ज़रूरी एग्जीक्यूटिव इंस्टीट्यूशन होंगे:

सेवा तीर्थ-1: प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO)

सेवा तीर्थ-2: नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट

सेवा तीर्थ-3: कैबिनेट सेक्रेटेरिएट

पहले, ये संस्थान अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। अब, इनके एक कॉम्प्लेक्स के अंदर आने से उच्च-स्तरीय योजनाओं में समन्वय मज़बूत होगा।

कर्तव्य भवन 1 और 2 में ये खास मंत्रालय होंगे:

वित्त मंत्रालय

रक्षा मंत्रालय

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय

संस्कृति मंत्रालय

कानून और न्याय मंत्रालय

सूचना और प्रसारण मंत्रालय

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय

आदिवासी मामलों का मंत्रालय

डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सुविधाएं

इससे मंत्रालयों के बीच तालमेल बेहतर होगा और नागरिकों को सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

 

नए कॉम्प्लेक्स में डिजिटल रूप से जुड़े ऑफिस, अच्छी तरह से व्यवस्थित पब्लिक इंटरैक्शन एरिया और एक केंद्रीय रिसेप्शन सिस्टम है। एडवांस्ड डिजिटल सिस्टम ई-गवर्नेंस और ट्रांसपेरेंट प्रशासन को बढ़ावा देगा।

यह बिल्डिंग 4-स्टार GRIHA स्टैंडर्ड के अनुसार बनाई गई है, जिसमें शाश्वत ऊर्जा, पानी का संरक्षण,कचरे का योग्य निपटारा और ऊर्जा बचाने के दृष्टी से किए डिज़ाइन शामिल हैं। इससे पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद मिलेगी। स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल, इंटीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम और स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम नागरिकों के लिए एक्सेसिबिलिटी बनाए रखते हुए सिक्योरिटी पक्का करते हैं।

साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक की मौजूदा बिल्डिंग्स, खाली होने के बाद, ‘युगे युगेन भारत संग्रहालय’ नाम के एक पब्लिक संग्राहलय में बदल दी जाएंगी। इस प्लान किए गए म्यूज़ियम के डेवलपमेंट के लिए 19 दिसंबर 2024 को फ्रांस की म्यूज़ियम डेवलपमेंट एजेंसी के साथ एक तकनिकी कोऑपरेशन एग्रीमेंट किया गया है।

यह भी पढ़ें:

लाल किले पर आतंकी हमलें को UN प्रतिबंध रिपोर्ट में जैश-ए-मुहम्मद की महिला विंग की पुष्टि

T20 वर्ल्ड कप 2026: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें