31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमक्राईमनामामुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा...

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर अपराधियों ने गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश या गैंगवार?

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार (13 फरवरी) दोपहर दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी और मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब किडवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुरानी रंजिश व गैंगवार सहित कई एंगल से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शोएब शुक्रवार(13 फरवरी) दोपहर लखनऊ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार हाईवे पर देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहुंची, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

फायरिंग में गंभीर रूप से घायल शोएब कार के अंदर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

हत्या के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शोएब किडवई उर्फ बॉबी का नाम पहले भी चर्चित जेलर हत्याकांड समेत कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। उसे मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर बताया जाता रहा है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, गैंगवार या आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल, हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि हमलावर पेशेवर थे और पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी भट्टा गेंदबाज उस्मान तारिक के खिलाफ आर आश्विन के पास है प्लान

लाल किले पर आतंकी हमलें को UN प्रतिबंध रिपोर्ट में जैश-ए-मुहम्मद की महिला विंग की पुष्टि

AI के खौफ से IT क्षेत्र में 8 दिन में ₹6 लाख करोड़ खाक

T20 वर्ल्ड कप 2026: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें