29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियालापता भारतीय छात्र कैलिफोर्निया में पाया गया मृत

लापता भारतीय छात्र कैलिफोर्निया में पाया गया मृत

Google News Follow

Related

अमेरिका के बर्कली में स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र मृत पाया गया हैं। छात्र का नाम साकेत श्रीनिवासैया था जो 9 फरवरी से लापता था।  इस संबंध में सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार (15 फरवरी) को आधिकारिक पुष्टि की।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “कॉन्सुलेट को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि लोकल पुलिस ने लापता भारतीय स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया की बॉडी मिलने की पुष्टि कर दी है। इस बहुत मुश्किल समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

दूतावास ने आगे कहा, “कॉन्सुलेट परिवार को सभी ज़रूरी मदद देने के लिए तैयार है, जिसमें लोकल अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन और जल्द से जल्द पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने का इंतज़ाम शामिल है। हमारे कॉन्सुलेट अधिकारी परिवार के सीधे संपर्क में हैं और सभी ज़रूरी फॉर्मैलिटीज़ और सर्विसेज़ में उनकी मदद करेंगे।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, साकेत को आखिरी बार बर्कले हिल्स क्षेत्र में स्थित लेक अन्ज़ा के पास देखा गया था। स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया कि पासपोर्ट और लैपटॉप रखा हुआ साकेत का बैकपैक पड़ोस के एक घर के दरवाजे पर मिला था। इसके बाद पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था।

साकेत मूल रूप से कर्नाटक के निवासी था। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, साकेत ने IIT Madras से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की थी और वर्ष 2025 में स्नातक हुआ। वर्तमान में वह यूसी बर्कले में केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहा था।

लापता होने के बाद उनके रूममेट बनेत सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की थी। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा था, ” मेरा रूममेट, साकेत श्रीनिवासैया, सोमवार 9 तारीख से लापता है, उसे आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंज़ा के पास देखा गया था। अगर मेरे किसी जानने वाले को उस इलाके में ऐसे लोग पता हों जिन्होंने उसे हाल ही में देखा हो, तो प्लीज़ मुझे कोई भी जानकारी दें। मैं पुलिस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ। अभी हमारे लिए मुश्किल समय है। प्लीज़ कोई भी ऐसी जानकारी दें जिससे मदद मिल सके।”

फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। मौत के कारणों के बारे में आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। भारतीय समुदाय और परिजनों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:

पीएमओ का नया नाम-पता, अब साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में होंगी कैबिनेट बैठकें!

देश में टीपू सुल्‍तान जैसे आक्रांताओं का सम्‍मान निंदनीय और चिंताजनक : आरपी सिंह!

गर्म पानी में पुदीना-नींबू-शहद, पाचन सुधरे, चेहरा दमके!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें