32 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियागर्म पानी में पुदीना-नींबू-शहद, पाचन सुधरे, चेहरा दमके!

गर्म पानी में पुदीना-नींबू-शहद, पाचन सुधरे, चेहरा दमके!

हेल्दी ड्रिंक के रोजाना सेवन से वजन कंट्रोल, मेटाबॉलिज्म बेहतर और सेहत में सुधार होता है, हालांकि डायबिटीज या एसिडिटी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।  

Google News Follow

अव्यवस्थित दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान सौ समस्याओं की वजह होते हैं, हालांकि प्रकृति ने औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी कई चीजें दी हैं, जो सेहतमंद रखने में कारगर होते हैं। आयुर्वेद पुदीना-नींबू-शहद से बने ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में जानकारी देता है।

हेल्दी ड्रिंक के रोजाना सेवन से वजन कंट्रोल, मेटाबॉलिज्म बेहतर और सेहत में सुधार होता है, हालांकि डायबिटीज या एसिडिटी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने एक सरल और प्राकृतिक हेल्दी ड्रिंक की सिफारिश की है, जो रोजाना सुबह पीने से सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह पुदीना, नींबू और शहद को गर्म पानी में मिलाकर बनाया गया पेय है। यह ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का आसान और प्रभावी हिस्सा बन सकती है, जो धीरे-धीरे लाइफस्टाइल को बेहतर बनाती है।

एनएचएम के अनुसार, यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को सुधारता है, ब्लोटिंग (पेट फूलना) को कम करता है और त्वचा पर निखार लाता है। पुदीना पेट को शांत करता है और एसिडिटी से राहत देता है।

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और शहद प्राकृतिक मिठास और एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है, जो गले की खराश और खांसी में भी फायदेमंद है। गर्म पानी इन सबको मिलाकर पाचन को तेज करता है और दिन की शुरुआत ताजगी से भरी होती है।

इस हेल्दी ड्रिंक के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। पुदीना और नींबू पेट की मालिश करते हैं, कब्ज और अपच दूर करते हैं, जिससे पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है।

पुदीना गैस और सूजन को कम कर पेट को हल्का रखता है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है। नींबू और शहद मिलकर सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं। गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और शहद तुरंत एनर्जी देता है।

हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विधि आसान है, इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। 7 से 10 पुदीने की ताजी पत्तियां मसलकर डालें। इसमें 1 या 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं।

 
यह भी पढ़ें- 

कप्तानी की मुश्किलों का पता होता तो कम उम्र में कप्तान न बनता: जेसन होल्डर!  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें