28 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमबॉलीवुड'धुरंधर' सीक्वल शूट के बाद विवाद; आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी मुंबई...

‘धुरंधर’ सीक्वल शूट के बाद विवाद; आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी मुंबई में ब्लैकलिस्ट

1 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Google News Follow

Related

मुंबई में फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की शूटिंग के दौरान कथित नियम उल्लंघन के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने निर्देशक आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी बी62 प्रोडक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मुंबई में शूटिंग के दौरान कई नियमों के उल्लंघन की शिकायत सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी को एक स्थानीय निवासी से सेट पर आग की फायर टॉर्च के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी। नगर निकाय के अनुसार, फिल्म की टीम को “शूटिंग पूरी होने तक फायर टॉर्च का उपयोग न करने के लिए मौके पर मौखिक चेतावनी दी गई थी।” इसके बावजूद कथित रूप से नियमों का पालन नहीं किया गया और बाद में पुलिस ने लोकेशन से पांच फायर टॉर्च जब्त कर लिए।

शनिवार (15 फरवरी) को मेंटेनेंस स्टाफ की ओर से एक प्रस्ताव नोट प्रस्तुत किया गया, जिसमें 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि जब्त करने की सिफारिश की गई। यह राशि ऑनलाइन अनुमति प्लेटफॉर्म पर जमा थी। इसके अलावा आवेदक कोमल पोखरियाल और नासिर खान ने शूटिंग के दौरान आग का इस्तेमाल न करने का लिखित आश्वासन दिया था। उनको भी B62 प्रोडक्शंस के साथ ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही लिखित आश्वासन के उल्लंघन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई।

प्रस्ताव नोट में यह भी उल्लेख किया गया कि “प्रोडक्शन हाउस को महाराष्ट्र फिल्म सिटी की ऑनलाइन सुविधा पर आवेदन करने से ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, और उल्लंघन के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।”

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को भव्य रिलीज के लिए तैयार की जा रही है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंग, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, डैनिश पंडोर और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें:

जनजातियों के गांवों में मिशनरियों के प्रवेश पर रोक का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

30 साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रहा रही थी मां बेटी, FIR दर्ज

मोदी-मैक्रॉन टाटा-एयरबस H125 प्लांट का करेंगे उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें