27 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो कल्पना और नवाचार का शक्तिशाली संगम

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो कल्पना और नवाचार का शक्तिशाली संगम

प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिपादन

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 फरवरी) को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ पर कहा की यह कल्पना, नवाचार और उद्देश्य का एक शक्तिशाली संगम है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार (16 फरवरी) को यहां 600 से अधिक उच्च-क्षमता वाले स्टार्टअप्स और 13 देशों के मंडपों के साथ इस एक्सपो का उद्घाटन किया, जिसमें AI इकोसिस्टम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,“इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 कल्पना, नवाचार और उद्देश्य का एक सशक्त संगम था। इसने वैश्विक कल्याण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया।” उन्होंने यह भी कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस एक्सपो ने मानव प्रगति के लिए AI के जिम्मेदार, समावेशी और व्यापक उपयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस प्रदर्शनी में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान, केंद्र और राज्य सरकारें तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक मंच पर एकत्र हुए हैं।

भारत मंडपम में 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह एक्सपो 10 रिंगों में आयोजित किया गया है। इसमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय भागीदार शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में 13 देशों के मंडप हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इकोसिस्टम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों के मंडप शामिल हैं।

इस एक्सपो में 300 से अधिक क्यूरेटेड प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमो आयोजित किए जा रहे हैं, जो तीन विषयगत चक्र लोग, ग्रह और प्रगति पर आधारित हैं। इसके अलावा, इसमें 600 से अधिक उच्च-क्षमता वाले स्टार्टअप्स शामिल हैं, जिनमें से कई वैश्विक स्तर पर उपयोगी और जनसंख्या-स्तर के समाधान विकसित कर रहे हैं। ये स्टार्टअप्स वास्तविक दुनिया में पहले से लागू कार्यरत समाधानों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

‘धुरंधर’ सीक्वल शूट के बाद विवाद; आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी मुंबई में ब्लैकलिस्ट

कुर्सी छोड़ने से पहले भाषण में यूनुस ने “सेवन सिस्टर्स” का किया उल्लेख!

कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की कीमतों में गिरवट का भी हुआ असर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें