मुंबई के मालवणी पुलिस ने एक बेहद सनसनीखेज मामला दर्ज किया है। एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही नाबालिग बेटी से जबरदस्ती करने की कई बार कोशिश की। पीड़िता का आरोप है की आरोपी पिता उसे चाकू दिखाकर डराने धमकाने की कोशीश किया करता था। पीड़िता ने जब बड़ी बहन को अपनी आपबीती बताते ही पिता ने कथित तौर पर बहनो की पिटाई की।
यूट्यूब चॅनल पर मुंबई tv के वीडिओ रिपोर्ट के अनुसार, मालवणी में BEST में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले उमर शेख की पत्नी की मौत के बाद बेटी पर गंदी नज़र रही। पीड़िता के अनुसार मां की मौत के बाद उसका पिता जबरदस्ती करने और ग़लत तरीके से छूने की कोशीश करता था। इसके आलावा शिकायतकर्ता ने बताया की, आरोपी का भाई जमालुद्दीन शेख भी उमर शेख का समर्थन किया करता था। रिपोर्ट के अनुसार जमालुद्दीन शेख ने पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को धमकी देते हुए कहा की,”वह तुम्हारा बाप है, जो करेगा वह सही करेगा। घर में रहना है तो सब सहो” वही जमालुद्दीन ने भी पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को डराते हुए कहा की उन्हें चुप रहना चाहिए, वरना उन्हें घर से निकाल दिया जाएगा।
पीड़िता की बड़ी बहन ने खुलासा कर बताया की, उमर शेख ने उसे भी धमकी देकर कहा की अगर उन्होंने किसी से शिकायत की तो वह दोनों बहनों का ‘जीना हराम’ कर देगा। उमर शेख पर लड़कियों ने आरोप लगाया है की, बीवी के जीवत होते हुए भी उन दोनों का रिश्ता अच्छा नहीं रहा। उमर शेख दवाइयां लिया करता था, जिसका उसकी द्वारा विरोध किए जाने पर उसे दूसरी बीवी लाने की धमकिया दी जाती थी।
पीड़िता के बहन के अनुसार, पीड़िता के पुलिस से शिकायत किये जानेपर उन्हें समय पर न्याय नहीं मिला, इसके विपरीत इसे घर का मामला कहकर घर में सुलझाने की सलाह दी गई। एक बार पुलिस थाने बुलाकर आरोपी और पीड़ित की पूछताछ कर उसे वापस घर भेजे जाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता की बहन का दावा है की, FIR में पिता उमर शेख के साथ चाचा जमालुद्दीन के नाम भी दर्ज किया गया है, जबकि पुलिस की ओर से जमालुद्दीन पर अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उमर के दोस्त घर तक आकर पीड़िता और उसकी बहन को आकर पिता का समर्थन करते है। पीड़िता के अनुसार, उमर के दोस्त कहते है ‘वह तुम्हारा बाप जो करता है, करने दो, तुम्हारा बाप ही तो है।’
शिकायत के बाद मालवणी पुलिस ने आरोपी उमर शेख को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:
इमरान खान की सेहत पर सुनील गावस्कर और कपिल देव की अपील
जमात-ए-इस्लामी के बहिष्कार के बीच तारीक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री
धोती-कुर्ता, त्रिपुंड तिलक और रुद्राक्ष…उज्जैन में हिंदू बनकर घूम रहा था जफ़र खान, वीडियो वायरल



