28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: प्रधानमंत्री मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर...

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: प्रधानमंत्री मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई

20 फरवरी को देंगे मुख्य भाषण

Google News Follow

नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के बीच Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने बुधवार (18 फरवरी)को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिचाई समिट में भाग लेने के लिए भारत आए हैं और 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे।

भारत आगमन पर पिचाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,”AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लगा – हमेशा की तरह बहुत गर्मजोशी से स्वागत हुआ और पेपर्स भी बहुत अच्छे लग रहे थे।”

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के सरकारी नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के एआई विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, प्रौद्योगिकी नवोन्मेषकों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।

यह समिट वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई सम्मेलन है, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी क्षमता पर विमर्श करना और “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप ‘एआई फॉर ह्यूमैनिटी’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाना है।

इस बीच, एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने आईटी क्षेत्र पर एआई के प्रभाव और सरकार की रणनीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “भारत का IT सेक्टर हमारे सर्विस एक्सपोर्ट की रीढ़ रहा है और इकोनॉमिक ग्रोथ का एक मुख्य ड्राइवर रहा है। AI इस सेक्टर के लिए एक ज़बरदस्त मौका और चुनौती दोनों पेश करता है। AI मार्केट के अनुमान बताते हैं कि भारत का IT सेक्टर 2030 तक $400 बिलियन तक पहुंच सकता है, जो AI-इनेबल्ड आउटसोर्सिंग और डोमेन-स्पेसिफिक ऑटोमेशन की नई लहरों से प्रेरित है।”

समिट में 110 से अधिक देशों, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों और लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख स्तर की भागीदारी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा करीब 45 मंत्री भी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

यह सम्मेलन AI के शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव पर वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में विकसित हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया का हिस्सा है। ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ के तीन सूत्रों पर आधारित यह समिट मानव-केंद्रित एआई, पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ प्रगति और समावेशी आर्थिक व तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के लिए रावी नदी का पानी बंद!

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026: स्वीडन से स्पेन तक कई वैश्विक नेता पहुंचे दिल्ली

आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को योगी सरकार से बड़ा तोहफा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें