27 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमलाइफ़स्टाइलस्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

Google News Follow

Related

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को कम महत्व देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हैं। पर्याप्त और गहरी नींद न सिर्फ शरीर को आराम देती है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य और ताजगी के लिए बेहद जरूरी है।

नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि अच्छी नींद से बेहतर स्वास्थ्य होता है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना चाहिए। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें, नियमित समय पर सोएं और जागें, कमरे को अंधेरा और शांत रखें। इन छोटी आदतों से नींद की क्वालिटी सुधरती है और जीवन स्वस्थ के साथ खुशहाल बनता है।

अच्छी नींद लेने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। नींद की कमी से वजन बढ़ना, तनाव, थकान और कई बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, नियमित अच्छी नींद कई फायदे देती है। सबसे पहले, यह वजन नियंत्रण में बहुत मददगार साबित होती है। अच्छी नींद हार्मोन को संतुलित रखती है, जिससे भूख नियंत्रित रहती है और ज्यादा खाने की आदत नहीं पड़ती। इससे मोटापा और संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।

दूसरा बड़ा फायदा है मानसिक तनाव और थकान में कमी। गहरी नींद लेने से दिमाग शांत रहता है, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं। व्यक्ति ज्यादा सकारात्मक और एनर्जी से भरपूर महसूस करता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है। अच्छी नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिससे बीमारियां कम लगती हैं और शरीर जल्दी रिकवर करता है।

तीसरा बड़ा फायदा है कि नींद हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक है। यह ग्रोथ हार्मोन, कोर्टिसोल जैसे हार्मोन को सही स्तर पर रखती है, जो शरीर के विकास, मेटाबॉलिज्म और तनाव को खत्म करने के लिए जरूरी हैं। नींद की कमी से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

चौथा महत्वपूर्ण फायदा है बेहतर याददाश्त और फोकस में वृद्धि। नींद के दौरान दिमाग जानकारी को प्रोसेस करता है और यादों को मजबूत बनाता है। अच्छी नींद लेने वाले लोग ज्यादा एकाग्र रहते हैं, सीखने की क्षमता बढ़ती है और काम में उत्पादकता आती है।

यह भी पढ़ें:

“समलैंगिक व्यक्ति को राज्यसभा में भेजना इस्लाम के खिलाफ, TMC इसे बढ़ावा ना दें”

सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

यूएई का दावा, ईरानी मिसाइलें नष्ट, गिरते मलबे से एशियाई व्यक्ति ​की मौत​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें