32 C
Mumbai
Saturday, May 18, 2024
होमलाइफ़स्टाइलयह महिला अपने Boyfriend को इस वजह से देती है हर महीने...

यह महिला अपने Boyfriend को इस वजह से देती है हर महीने सैलरी

Google News Follow

Related

इंग्लैंड। कभी आप ने सुना है कि कोई गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को सैलरी देती है। नहीं न। लेकिन, ब्रिटेन में ऐसा होता है। यहां एक महिला अपने बॉयफ्रेंड को हर महीने सैलरी देती है। और इसके एवज में उससे घर का वह सभी काम भी करवाती है। बता दें कि यह व्यक्ति महिला से 15 साल छोटा है और घर सभी काम जॉब समझकर करता है।

दरअसल, ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम जूली है। महिला ने सोशल मीडिया स्पेस पर अपने निजी जीवन और अपनी रिलेशनशिप के बारे में लोगों से खुलकर बात की है। इस 44 वर्षीय महिला ने बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड को करीब 15 लाख रुपये हर महीने देती है। महिला का बॉयफ्रेंड उम्र में उससे 15 साल छोटा है। महिला ने  बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड पर अच्छे-खासे पैसे खर्च करती है, ताकि वो उससे कुछ भी करा सके। जूली अपने बॉयफ्रेंड से खाना बनाने से लेकर पूल की सफाई तक, घर के सारे काम कराती है। इतना ही नहीं सैलरी के अलावा वह अपने बॉयफ्रेंड को सभी चीजें लाकर देती है, जो उसकी जरूरत है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला का बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए समर्पित है।
वो सब कुछ करता है, जो उसकी गर्लफ्रेंड कराना चाहती है। फिर चाहे वो घर की सफाई हो या दूसरे अन्य काम हो। दोनों की उम्र के अंतर होने के बावजूद भी वह उसकी परवाह नहीं करता है। वह ज्यादातर समय अपनी गर्लफ्रेंड के ही घर पर रहता है। महिला के बॉयफ्रेंड का मानना है कि अगर वह कहीं जॉब करता तो उसे इतनी ही सैलरी मिलती।बताया जा रहा है महिला काफी अमीर है और उसके पास बंगला, कार के साथ अन्य सुविधाएं भी हैं।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,601फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
153,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें