29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटNCB अधिकारियों को हतोत्साहित क्यों कर रहे पवार    

NCB अधिकारियों को हतोत्साहित क्यों कर रहे पवार    

Google News Follow

मुंबई। क्रुज ड्रग्स पार्टी मामले में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जाने की प्रदेश भाजपा ने आलोचना की है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि एनसीबी के अधिकारी साहस दिखाते हुए मुंबई को ड्रग्स मुक्त करने में जुटे हैं पर पवार उनकी आलोचना कर उन्हें हतोत्साहित कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को राकांपा प्रवक्ता व मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर एनसीबी पर आरोप लगाए। इस दौरान उनका दर्द भी छलका।
उन्होंने कहा कि मेरे दामाद को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में फंसाया। मलिक के दामाद 9 माह बाद जेल से जमानत पर बाहर निकल सके है। भाजपा विधायक ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि एनसीपी अध्यक्ष को एनसीबी की कार्रवाई रास नहीं आ रही है। कदम ने सवाल किया कि महाराष्ट्र में पवार की पार्टी के गृहमंत्री हैं इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आखिर राकांपा के नेता ड्रग्स माफियाओं का बचाव क्यों कर रहे हैं।

छलका नवाब मलिक का दर्द
नवाब मलिक एनसीबी द्वारा कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों के खिलाफ की गई छापेमारियों की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एनसीबी के ‘‘इरादे दुर्भावनापूर्ण’’ है और वह लोगों को फंसाने के लिए ‘‘चुनिंदा जानकारी लीक’’ कर रहा है। मलिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके दामाद समीर खान एनसीबी द्वारा लगाए गए आरोप खारिज करने का अनुरोध करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। खान को मादक पदार्थ संबंधी एक मामले में नौ महीने बाद हाल में जमानत दी गई। खान को कथित रूप से मादक पदार्थ के एक मामले में इस साल जनवरी में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें पिछले महीने जमानत पर रिहा किया गया। एनसीबी ने पिछले शनिवार मुंबई तट के पास एक क्रूज पर छापा मारा था और वहां से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया था। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा एनसीबी ने पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या से जुड़े मादक पदार्थों के एक मामले और हाई-प्रोफाइल लोगों की संलिप्तता वाले मादक पदार्थों संबंधी कई मामलों में जांच की थी।
मलिक ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि दो अक्टूबर को मुंबई के तट के पास क्रूज पोत पर एनसीबी की छापेमारी ‘‘फर्जी’’ थी और इस दौरान कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला था। मंत्री ने बुधवार को कहा था, ‘‘एनसीबी के इरादे दुर्भावनापूर्ण हैं और वह लोगों को फंसाने के लिए केवल चुनिंदा जानकारी लीक कर रहा है।’’ उन्होंने बताया कि एनसीबी की जांच को लेकर सवाल उठाने के बाद उन्हें ‘‘धमकियां’’ मिलने लगीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें