29 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमक्राईमनामाभारत में घुसपैठ की कोशिश करते पाकिस्तानी गिरफ्तार

भारत में घुसपैठ की कोशिश करते पाकिस्तानी गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की कार्रवाई

Google News Follow

Related

सोमवार (2 मार्च) देर रात अमृतसर में पाकिस्तान सीमा पर लगी कंटीली तार के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के शेखुपुरा जिले के मुरीदके का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ हजार पाकिस्तानी रुपये, एक मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए। BSF ने उसे घरिंडा पुलिस थाने के हवाले कर दिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

BSF की 181वीं कंपनी के कमांडेंट राकेश नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात जवान राजाताल स्थित सीमा चौकी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कंटीली तार के पास एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। भारतीय सीमा में प्रवेश करने के उसके इरादे को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि स्थानीय स्तर पर उसे किसी से मदद मिली थी या नहीं।

दो दिनों में दूसरे पाकिस्तानी की गिरफ्तारी

पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा से किसी पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी का यह लगातार दूसरा मामला है। हाल की इन दो घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ी है। एक दिन पहले BSF और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पंजाब के सीमावर्ती तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर से एक पाकिस्तानी नागरिक को 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम अबू बकर है, जो पाकिस्तान के कसूर जिले के चटिया गांव का निवासी है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और कुछ पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद हुई थी। जब्त किए गए मोबाइल फोन में कई संदिग्ध नंबर पाए गए। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के लिए काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में अमृत है लौकी का जूस, जान लें बस सेवन का सही तरीका

कौन हैं ईरान का नया शासक मोजतबा खामेनेई? कैसे कमाई अरबों की संपत्ति

एक्स-मुस्लिम वास्तिक पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,064फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें