27 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमक्राईमनामाहोली के दौरान महिला पर गिरा गुब्बारा मुसलमानों ने युवक की पीट-पीटकर...

होली के दौरान महिला पर गिरा गुब्बारा मुसलमानों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

पांच आरोपी गिरफ्तार

Google News Follow

Related

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन एक छोटे वाकिए ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 26 वर्षीय युवक तरुण कुमार की मुस्लिम समाज के हमलावरों ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

दरअसल घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जेजे कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार (4 मार्च) को होली के दौरान हुई। पुलिस और परिवार के अनुसार, तरुण के परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपने घर की छत पर होली खेल रही थी। उसने पानी से भरा गुब्बारा नीचे खड़े अपने पिता की ओर फेंका, लेकिन वह सड़क पर गिर गया और पास से गुजर रही पड़ोसी मुस्लिम महिला पर पानी पड़ गया। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई।

बताया गया कि शुरुआती विवाद के बाद हिंदू परिवार ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था। हालांकि, शाम को स्थिति फिर बिगड़ गई। आरोप है कि जब तरुण अपने एक दोस्त के साथ होली खेलने के बाद बाइक से घर लौट रहा था, तब 15 से 20 मुसलमानों के एक समूह ने उसे रोक लिया। परिवार के अनुसार यह समूह पड़ोस के मुस्लिम समुदाय के लोग थे। इसके बाद तरुण पर लोहे की रॉड, ईंट-पत्थरों से हमला किया गया।

हमले के दौरान तरुण के परिवार के सदस्य और आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस झड़प में कुल आठ लोग घायल हुए, जिनमें तरुण के पिता मेमराज और चाचा रमेश भी शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार (5 मार्च) सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पुष्टि की कि उसकी मृत्यु हमले में लगी चोटों के कारण हुई।

घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तोड़फोड़ की और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने उत्तम नगर थाने के बाहर नारेबाजी भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीमें इलाके में तैनात की गईं।

मृतक के पिता मेमराज ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पहले कभी कोई दुश्मनी नहीं थी और उनके बेटे की मौत एक मामूली घटना के कारण हुई। उन्होंने कहा, “हमारी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। जिन्होंने मेरे बेटे की हत्या की, वे हमारे पड़ोस में ही रहते हैं। होली के दिन एक गुब्बारे से रंग का पानी एक महिला पर पड़ गया था, जिस पर झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया। उस समय हमने कुछ नहीं कहा क्योंकि घर का माहौल शादी जैसा था। जब मेरा बेटा शाम को होली खेलकर घर लौट रहा था, तब उन्होंने उसे अकेला घेर लिया।”

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को भी पकड़ा। तरुण की मौत के बाद एफआईआर में हत्या की धारा 103 जोड़ दी गई है। पुलिस का कहना है कि विवाद की शुरुआत गुब्बारे से पानी पड़ने की घटना के बाद दो अलग-अलग समुदायों के परिवारों के बीच हुई थी।

तरुण कुमार उत्तम नगर का निवासी था और अपने माता-पिता तथा दो बड़े भाई-बहनों के साथ रहता था। परिवार के अनुसार वह डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था। दोनों परिवार मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और पिछले लगभग 50 वर्षों से उत्तम नगर इलाके में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

फिनलैंड की फेजर के साथ रिलायंस कंस्यूमर प्रोडक्ट का समझौता, भारत में होगा प्रीमियम चॉकलेट का उत्पादन

‘लाडली बहन योजना’ जारी रहेगी!

मुंबई उच्च न्यायालय: हवाई अड्डे के पास नमाज़ के लिए जगह के मांग की याचिका खारिज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें