29 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबादशाह ‘टटेरी’ गाने में झलकी भद्दी, वाहियात सोच! हरियाणा महिला आयोग ने...

बादशाह ‘टटेरी’ गाने में झलकी भद्दी, वाहियात सोच! हरियाणा महिला आयोग ने रैपर भेजा समन

Google News Follow

Related

रैपर और सिंगर बादशाह अपने नए गाने में वाहियात लिरिक्स, और भद्दे चिन्हों के कारण आलोचकों के निशाने पर आ चुके है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उनके हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी गीत टटेरी के कथित आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर उन्हें समन जारी किया है।

 

आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि आयोग ने इस मामले में सुओ मोटू संज्ञान लिया है। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल अशोभनीय हैं और उनमें महिलाओं तथा नाबालिगों को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह विवाद 1 मार्च के आसपास गीत के रिलीज होने के बाद से लगातार बढ़ता जा रहा है। आयोग की ओर से 6 मार्च को जारी आधिकारिक समन में रैपर का असली नाम आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया दर्ज है।

इस मामले में शिकायत सविता आर्य और शिव कुमार ने दर्ज कराई है। साविता आर्या पानीपत स्थित ‘नारी तू नारायणी उत्थान समिति’ की अध्यक्ष हैं, जबकि शिव कुमार ‘शिव आरती इंडिया फाउंडेशन’ के निदेशक हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने ‘टटेरी’ के बोलों में अश्लील शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है और यह महिलाओं तथा नाबालिगों को उपभोग की वस्तु की तरह पेश करता है। आयोग ने इन आरोपों को गंभीर मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में सुनवाई की तारीख 13 मार्च 2026 सुबह 11:30 बजे तय की है। यह सुनवाई पानीपत के डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता रेनू भाटिया करेंगी।

आयोग द्वारा जारी दस्तावेज में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पानीपत के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए रेनू भाटिया ने यह सवाल भी उठाया कि ऐसे गीत को नियामक प्रक्रिया से मंजूरी कैसे मिली। उन्होंने कहा कि वह पहले तीन वर्षों तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं और उन्हें यह समझ नहीं आता कि इस तरह के बोलों वाला गीत किस तरह स्वीकृत हो गया।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुनवाई के दौरान शिकायतों और गीत के बोलों की विस्तृत जांच की जाएगी। मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस गीत को लेकर बहस तेज हो गई है।.

यह भी पढ़ें:

‘लाडली बहन योजना’ जारी रहेगी!

मुंबई उच्च न्यायालय: हवाई अड्डे के पास नमाज़ के लिए जगह के मांग की याचिका खारिज

होली के दौरान महिला पर गिरा गुब्बारा मुसलमानों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें