35 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबेंगलुरु: होटलों की बंदी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का समर्थन

बेंगलुरु: होटलों की बंदी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का समर्थन

कमर्शियल गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर विरोध

Google News Follow

Related

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार (10 मार्च)को होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे। यह बंदी बेंगलुरु होटल एसोसिएशन द्वारा वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में बाधा और कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में की गई है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि ने होटल उद्योग को कठिन स्थिति में डाल दिया है।

बेंगलुरु होटल एसोसिएशन का कहना है कि सोमवार से वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अचानक रोक दी गई है, जिससे होटल कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है। एसोसिएशन के मानद अध्यक्ष पी.सी. राव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तेल कंपनियों का दावा है कि अगले 70 दिनों तक गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होगी, लेकिन अचानक आपूर्ति बंद कर देना होटल उद्योग के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

पी.सी. राव ने कहा, “हम केंद्रीय मंत्रालय से दखल देने और कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई में आ रही रुकावट को ठीक करने की अपील करते हैं।” उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने के कारण बेंगलुरु के होटल मंगलवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि होटल आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आते हैं और इनके बंद रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नियमित रूप से होटलों पर निर्भर रहने वाले वरिष्ठ नागरिक, छात्र, और विभिन्न चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोग इस बंद से प्रभावित होंगे।

वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने होटल एसोसिएशन की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹115 की वृद्धि की गई है, जिसने होटल व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल दिया है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹115 बढ़ा दी है। इससे होटल इंडस्ट्री मुश्किल में पड़ गई है और यह सही है कि उन्होंने कल बंद का आह्वान किया है।”

होटल उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और आपूर्ति में अनिश्चितता के कारण उनका संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर आपूर्ति बहाल करने और कीमतों के मुद्दे पर समाधान निकालने की मांग की है। इस बंद के कारण बेंगलुरु में एक दिन के लिए होटल और रेस्तरां सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे शहर के दैनिक जीवन और बाहर खाने पर निर्भर लोगों को असुविधा हो सकती है।

बता दें की पश्चिमी एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल द्वारा छेड़े गए संयुक्त युद्ध के चलते वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला खंडित हुई है। खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से वैश्विक ईंधन उत्पादन पर असर पड़ा है। विश्व के 20 प्रतिशत से अधिक ईंधन सप्प्लाई के मार्ग पर ईरानी फौजों रूकावट पैदा की है, जिसके चलते विश्व भर में गैस और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है।

यह भी पढ़ें:

भारत और सेशेल्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये–2026’ हुआ आरंभ! 

आरबीआई स्विच ऑक्शन में सरकार ने खरीदी 6,309 करोड़ रुपए की जी-सिक्योरिटीज!

बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार-उद्यम से जोड़ना जरूरी!

क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है ‘हिट’ माइक्रोबायोम?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,972फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें