26.7 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी प्रशासन से Claude AI को हटाने की तैयारी; एंथ्रोपिक ने पेंटागन...

अमेरिकी प्रशासन से Claude AI को हटाने की तैयारी; एंथ्रोपिक ने पेंटागन पर दायर किया मुकदमा

Google News Follow

Related

अमेरिका में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर सरकार और तकनीकी कंपनियों के बीच टकराव तेज होता दिख रहा है। ट्रंप प्रशासन ने संघीय सरकारी नेटवर्क से एंथ्रोपिक के Claude AI सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर एंथ्रोपिक ने पेंटागन द्वारा ‘आपूर्ति श्रृंखला जोखिम’ के आरोप लगाने को लेकर मुकदमा दायर किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) पर काम कर रहा है, जिसके तहत अमेरिकी संघीय एजेंसियों को Claude AI का इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार यह आदेश इसी सप्ताह जारी किया जाएगा और इसके बाद सभी विभागों को सरकारी कार्यों में Claude के उपयोग को रोकना होगा।

जानकारी के अनुसार अमेरिका में कई सरकारी विभागों ने पहले ही इस तकनीक को अपने सिस्टम से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, क्योंकि प्रशासन इस मामले में और सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। दरअसल यह विवाद ट्रंप प्रशासन और एंथ्रोपिक के बीच सैन्य और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए AI के इस्तेमाल को लेकर मतभेदों के चलते निर्माण हुआ था।

इस टकराव की मुख्य वजह एंथ्रोपिक ने AI मॉडल पर लगाए गए सुरक्षा प्रतिबंध हैं। कंपनी ने अपने सिस्टम में ऐसे सुरक्षा प्रावधान रखे हैं जो उन्हें बड़े पैमाने पर आम जनता पर निगरानी या पूरी तरह स्वायत्त हथियार प्रणालियों में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए थे।

दूसरी ओर, अमेरिकी रक्षा विभाग का मानना है कि AI उपकरणों का उपयोग कानूनन किया जा सकता है, जिसमें संवेदनशील खुफिया कार्य और युद्धक्षेत्र से जुड़े संचालन भी शामिल हैं। इस मुद्दे को लेकर हाल के महीनों में कंपनी और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच मतभेद सामने आए।

एंथ्रोपिक द्वारा फरवरी में अमेरिकी रक्षा विभाग की मांग ठुकराने पर इसे ‘आपूर्ति श्रृंखला के लिए जोखिम‘ कहा गया। आमतौर पर ऐसे टैग विदेशी-विरोधी देशों से जुड़ी कंपनियों पर लगाया जाता है और इससे सरकारी ठेकेदारों को उस कंपनी की तकनीक से दूरी बनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

इस निर्णय के खिलाफ एंथ्रोपिक ने पेंटागन के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। कंपनी ने कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के लिए संयुक्त राज्य जिला न्यायालय में दाखिल अपनी शिकायत में सरकार के फैसले को अभूतपूर्व और गैरकानूनी  बताया है।

कंपनी का कहना है कि यह निर्णय उसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और उसके कारोबार को गंभीर और अपरिवर्तनीय क्षति पहुंचा रहा है।

यह विवाद अब अमेरिकी सरकार और एक प्रमुख AI डेवलपर के बीच सबसे चर्चित टकराव बन गया है। यह दिखाता है की अमेरिकी प्रशासन बड़ी कपनियों से अपनी नीतियां मनवाने के लिए दमन का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं एंथ्रोपिक का तर्क है कि शक्तिशाली AI प्रणालियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय जरूरी हैं, जबकि ट्रंप प्रशासन निगरानी के मुद्दे को राष्ट्रिय सुरक्षा का हवाला देकर उचित ठहरा रहा है।

यह भी पढ़ें:

बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार-उद्यम से जोड़ना जरूरी!

क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है ‘हिट’ माइक्रोबायोम?

बेंगलुरु: होटलों की बंदी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का समर्थन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें