29.4 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमदेश दुनियाहिमाचल में कमर्शियल गैस किल्लत आशंका, बद्दी में सिलेंडर रिफिलिंग से इंकार!

हिमाचल में कमर्शियल गैस किल्लत आशंका, बद्दी में सिलेंडर रिफिलिंग से इंकार!

व्यापारियों और होटल संचालकों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में होटल और ढाबों में गैस की किल्लत पैदा हो सकती है| 

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग को लेकर उत्पन्न स्थिति ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार गैस कंपनियां फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों को भरने से इंकार कर रही हैं, जिसके चलते कई वाहनों को खाली ही वापस लौटना पड़ रहा है।

व्यापारियों और होटल संचालकों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में होटल और ढाबों में गैस की किल्लत पैदा हो सकती है, जिससे कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।

इस पूरे मामले पर सोलन उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि उन्हें भी समाचार माध्यमों के जरिए कमर्शियल गैस की संभावित कमी की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इस संबंध में ऑयल कंपनियों से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, ताकि सप्लाई में आ रही बाधा के कारणों का पता लगाया जा सके और जल्द समाधान निकाला जा सके।

उपायुक्त ने यह स्पष्ट किया कि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं है। उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों सहित व्यापारियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगले एक-दो दिनों में हालात की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि कमर्शियल गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जा सके।

इससे पहले, ओडिशा होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एचआरएओ) ने मंगलवार को होटलों व रेस्टोरेंटों को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को संबोधित पत्र में एचआरएओ ने कहा है कि एलपीजी आपूर्ति में हालिया रुकावट और प्रतिबंधों के कारण आतिथ्य उद्योग के संचालन में गंभीर बाधाएं आई हैं।

होटल और रेस्टोरेंट अपने दैनिक रसोई कार्यों के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर हैं। अचानक एलपीजी गैस की आपूर्ति कम होने से कई रेस्टोरेंट और होटल में भोजन तैयार करने में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ें-

बिहार की पांच राज्यसभा सीटें एनडीए जीतेंगी: शाहनवाज हुसैन! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें