28 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमदेश दुनियामसाबा गुप्ता बोलीं: बेटी होगी नाना-नानी जैसी स्टाइलिश, उर्मिला ने दिया रिएक्शन!

मसाबा गुप्ता बोलीं: बेटी होगी नाना-नानी जैसी स्टाइलिश, उर्मिला ने दिया रिएक्शन!

इन दोनों की बेटी मसाबा गुप्ता भी फैशन की दुनिया में अपना खास नाम बना चुकी हैं। हाल ही में मसाबा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता का एक पुराना वीडियो साझा किया| 

Google News Follow

Related

इंडस्ट्री में जब बात किसी ऐसे परिवार की होती है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुका हो, तो लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है। फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट की दुनिया से जुड़ा ऐसा ही एक परिवार है, जिसमें एक तरफ दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली नीना गुप्ता हैं, तो दूसरी ओर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले विव रिचर्ड्स हैं।

इन दोनों की बेटी मसाबा गुप्ता भी फैशन की दुनिया में अपना खास नाम बना चुकी हैं। हाल ही में मसाबा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता का एक पुराना वीडियो साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

मसाबा गुप्ता ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विव रिचर्ड्स पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह एक महिला से बातचीत करते हुए अपने क्रिकेट करियर के कुछ खास पलों के बारे में बताते दिखाई देते हैं। मसाबा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ”मेरे माता-पिता बहुत ही ज्यादा कूल हैं और मैं खुद उनके साथ कदम नहीं मिला पातीं।”

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि मेरी बेटी जरूर अपने नाना-नानी की तरह बेहद स्टाइलिश और शानदार होगी।” अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कमेंट्स बॉक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट में हार्ट और राइजिंग हैंड वाले इमोजी का इस्तेमाल किया।

वीडियो में विव रिचर्ड्स अपने करियर की एक यादगार पारी को याद करते नजर आते हैं। वे बताते हैं कि 1976 में लंदन में खेले गए एक मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 291 रन बनाए थे। ये पुराने दिन याद करते हुए उन्हें अच्छा लगता है।

बातचीत के दौरान उनसे क्रिकेट की लोकप्रियता के बारे में भी सवाल किया गया। इस पर विव रिचर्ड्स ने कहा, ”क्रिकेट दुनिया के सबसे शानदार खेलों में से एक है। यह करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ एक बड़ा मंच है। खासतौर पर कॉमनवेल्थ देशों में इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर हमेशा गर्व महसूस होता है।”

यह भी पढ़ें-

रणनीतिक स्वायत्तता का व्यवहारिक रूप ​- भारत की इजरायल नीति​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें