27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाउगादी पर आंध्र प्रदेश के सीएम ने तेलुगु लोगों को दी बधाई,...

उगादी पर आंध्र प्रदेश के सीएम ने तेलुगु लोगों को दी बधाई, उगादी पचड़ी का बताया महत्व!

उन्होंने बताया कि अभी ब्रह्मश्री डॉ. मडगुला नाग फणी शर्मा ने भी बात की और कहा कि 'पराभव नाम संवत्सर' (नया तेलुगू वर्ष) सभी दृष्टियों से शुभ रहेगा।

Google News Follow

Related

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने सभी तेलुगु लोगों को उगादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उगादी तेलुगु लोगों के लिए साल का पहला त्योहार है और इसके साथ ही सभी त्योहारों की शुरुआत होती है।

उन्होंने बताया कि अभी ब्रह्मश्री डॉ. मडगुला नाग फणी शर्मा ने भी बात की और कहा कि ‘पराभव नाम संवत्सर’ (नया तेलुगू वर्ष) सभी दृष्टियों से शुभ रहेगा। हम सभी उम्मीद करते हैं कि उनकी बात सच हो।

उन्होंने कहा कि उगादी की बधाई सिर्फ आंध्र प्रदेश या तेलंगाना के लोगों के लिए ही नहीं है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों में और दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों के लिए है। यह त्यौहार हमारे रीति-रिवाज और जीवन के महत्व को भी दर्शाता है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आज के दिन उगादी पचड़ी का बड़ा महत्व होता है। इसमें अलग-अलग स्वाद होते हैं, मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, कड़वा और कसैला। ठीक वैसे ही जैसे हमारे जीवन में खुशियां और परेशानियां दोनों होती हैं। कुछ लोगों को ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तो कुछ लोग जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं। हम सभी में यह ताकत होती है कि हम मुश्किलों को पार कर सकें।

उन्होंने कहा कि तेलुगू पंचांग में कुल साठ वर्ष होते हैं और प्रत्येक वर्ष का एक विशिष्ट नाम होता है। इस साल का नाम है ‘पराभव नाम संवत्सर’। यह साल हमारे लिए नए अवसर, नई उम्मीदें और नई ऊर्जा लेकर आया। हम सबको चाहिए कि हम अपने जीवन में आने वाली खुशियों और चुनौतियों को अच्छे से स्वीकार करें और संतुलित तरीके से आगे बढ़ें।

सीएम ने कहा, “इस उगादी पर मैं सभी तेलुगु भाइयों और बहनों से यही कहूंगा कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर त्योहार मनाएं, खुश रहें और अपने जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें। भगवान से यही प्रार्थना है कि यह साल सभी के लिए स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उगादी की हार्दिक शुभकामनाएं!”

 
यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार आज जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामांकन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें