27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियानौकरी का सुनहरा मौका, सीनियर एसोसिएट समेत 37 पदों पर भर्ती!

नौकरी का सुनहरा मौका, सीनियर एसोसिएट समेत 37 पदों पर भर्ती!

एनएचआईडीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। 

Google News Follow

Related

आज भी देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने यंग प्रोफेशनल के 37 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनएचआईडीसीएल ने जिन 37 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कंसल्टेंट (फाइनेंस), सीनियर एसोसिएट (लीगल) और सीनियर एसोसिएट (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 1-1 पद; एसोसिएट (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), एसोसिएट (लीगल), सीनियर एसोसिएट (फाइनेंस), सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स), एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स), कंसल्टेंट (तकनीकी) और कंसल्टेंट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट) के 2-2 पद; एसोसिएट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट), सीनियर एसोसिएट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट), एसोसिएट (तकनीकी), सीनियर एसोसिएट (तकनीकी) और एसोसिएट (फाइनेंस) के 4-4 पद हैं।

एनएचआईडीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, सिविल इंजीनियरिंग, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, लॉ, आईटी या समकक्ष में मास्टर डिग्री; ह्यूमन रिसोर्स या फाइनेंस में एमबीए; एलएलबी/एलएलएम या संबंधित क्षेत्रों में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग समिति, सेलेक्शन कमेटी, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 70,000 से 2,75,000 रुपए प्रति महीने होगी। वहीं, कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
यह भी पढ़ें-

असम विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 88 सीटों पर किसे कहां से बनाया प्रत्याशी! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें