32.3 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियामृणाल ठाकुर की ‘लव सोनिया’ के 9 अनदेखे सीन 20 मार्च रिलीज!

मृणाल ठाकुर की ‘लव सोनिया’ के 9 अनदेखे सीन 20 मार्च रिलीज!

इस फिल्म में मृणाल मुख्य किरदार में थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। अब फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स को दर्शकों के सामने लाया जाएगा।

Google News Follow

Related

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म ‘लव सोनिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को फंसा देती है।

इस फिल्म में मृणाल मुख्य किरदार में थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। अब फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि फिल्म के 9 ऐसे सीन रिलीज किए जा रहे हैं, जो कभी सार्वजनिक नहीं हुए थे।

मृणाल ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, “दस साल पहले मैंने पहली बार किसी फिल्म के सेट पर कदम रखा था। यह मेरे लिए एक सपना था, एक नई शुरुआत थी और ऐसी जिंदगी की शुरुआत थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे नौ अनदेखे सीन का यूट्यूब प्रीमियर किया जाएगा।

तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लव सोनिया’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मृणाल के अलावा, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर और डेमी मूर जैसे कलाकार नजर आए थे। ‘लव सोनिया’ ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली गई थी।

‘लव सोनिया’ के जरिए निर्देशक ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली और दर्शकों को झकझोर दिया था।

फिल्म की कहानी दो बहनों की होती है। इसमें कर्ज में डूबा पिता एक बेटी को बेच देता है और दूसरी (सोनिया) उसे बचाने की कोशिश में खुद मुंबई के रेड-लाइट एरिया और मानव तस्करी के खतरनाक जाल में फंस जाती है।

अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में नजर आएंगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी युगल के इर्दगिर्द घूमती है, जहां युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

उगादी पर आंध्र प्रदेश के सीएम ने तेलुगु लोगों को दी बधाई, उगादी पचड़ी का बताया महत्व!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें