उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उम्र और अनुभव के साथ-साथ सोच में बदलाव को अपनाना कितना जरूरी है।
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, वह एक आर्टिस्टिक पोर्ट्रेट है। इस पोर्ट्रेट में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा पहना हुआ है और अपने हाथों में एक छड़ी पकड़ी हुई है। चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा है।
इसके पोर्ट्रेट के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बदलाव को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे बदलाव पसंद है और यह बदलाव हर दिन प्रेरित करता है। चाहे समय हो, तकनीक हो, लोग हों, नजरिया हो, पेशा हो, सिनेमा हो, मनोरंजन हो, शिक्षा हो या थिएटर, हर चीज में बदलाव को अपनाना जरूरी है। मैं हर दिन उत्साह के साथ जीता हूं और नदी की तरह आगे बढ़ता हूं।”
उन्होंने कहा, ”इंसान को वही काम करना चाहिए, जिससे उसे प्यार हो या फिर जो काम वह करता है, उससे भी प्यार करना चाहिए।”
उनके इस पोस्ट पर फैन्स ने प्रतिक्रियाएं दीं।
एक यूजर ने लिखा, “आप आज भी उतने ही प्रेरणादायक हैं, जितने आप अपने करियर के शुरुआती दौर में थे।”
दूसरे यूजर ने लिखा, ”बदलाव को अपनाना ही सफलता की कुंजी है।”
अन्य यूजर्स ने उनके पोर्ट्रेट की भी तारीफ की और इसे शानदार बताया।
मध्य पूर्व तनाव बढ़ा, सेंसेक्स 1836 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 13.65 लाख करोड़!



