34 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
होमक्राईमनामासपा सांसद ज़ियाउर रहमान बर्क के बहनोई पर नर्स से दुष्कर्म का...

सपा सांसद ज़ियाउर रहमान बर्क के बहनोई पर नर्स से दुष्कर्म का मामला दर्ज

जबरन गर्भपात का आरोप

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक निजी अस्पताल की नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामलें में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के बहनोई डॉ. ज़ैद वारसी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर डॉ. ज़ैद वारसी और उनके पिता मोहम्मद असलम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पीड़िता मोरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसने दिसंबर 2022 में संभल के चौधरी सराय स्थित ‘बिस्मिल्लाह’ अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। दौरान डॉ. ज़ैद वारसी ने उसे अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दिया। पीड़िता का आरोप है कि “15 दिसंबर 2022 को तबीयत खराब होने पर डॉ. वारसी उसके कमरे में आए और उसे दवा दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। दवा लेने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।”

अगले दिन इन फोटो-वीडियो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और नौकरी से निकालने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि “जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।” इसके अलावा, उसे नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली और रामपुर जैसे शहरों में ले जाकर लगातार शोषण किया गया।

पिछले साल 19 अगस्त को उसने नौकरी छोड़ दी और मोरादाबाद में काम शुरू कर दिया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी ब्लैकमेल कर उसका शोषण जारी रखा गया। शिकायत के अनुसार, पिछले साल 2 अक्टूबर को आरोपी ने उसे फिर से संभल बुलाकर दुष्कर्म किया और जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिलाईं। लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। अंततः उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां-बेटी ने पुलिस थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा, “पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें:

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही लोगों की तकदीर: पीएम मोदी

लो ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना खतरनाक, तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

गर्मी में क्यों जरूरी है सौंफ का सेवन? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

जानें कौन है IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,160फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें