28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमलाइफ़स्टाइलकुछ बच्चों के लिए गणित क्यों होता है मुश्किल? ब्रेन स्कैन अध्ययन...

कुछ बच्चों के लिए गणित क्यों होता है मुश्किल? ब्रेन स्कैन अध्ययन से मिली जानकारी

Google News Follow

Related

गणित में कमजोर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को लेकर एक नई रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि जिन बच्चों को गणित सीखने में दिक्कत होती है, उनके दिमाग की कार्यप्रणाली और सोचने के तरीके अन्य बच्चों से अलग होते हैं। यह अध्ययन जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित हुआ है।

रिसर्च के अनुसार, गणितीय समस्याओं को हल करते समय ऐसे बच्चे जवाब देने में कम सावधानी बरतते हैं और गलती होने के बाद अपनी गति धीमी नहीं करते। वहीं, सामान्य गणितीय क्षमता वाले बच्चे गलती के बाद ज्यादा सतर्क हो जाते हैं और सोच-समझकर जवाब देते हैं।

हालांकि, जब बच्चों को संख्या की बजाय  बिंदुओं के जरिए सवाल किए गए, तो यह अंतर खत्म हो गया। इससे संकेत मिलता है कि समस्या संख्याओं के प्रतीकों को समझने में ज्यादा परेशानी होती है।

शोध में दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों को शामिल किया गया, जिन्हें 1 से 9 तक के दो अंकों में से बड़ा अंक चुनने के लिए कहा गया। इस दौरान बच्चों के जवाब देने के समय और उनके दिमाग की गतिविधियों को MRI स्कैन के जरिए रिकॉर्ड किया गया।

अध्ययन में पाया गया कि जिन बच्चों में गणित सीखने की कठिनाई है, उनके दिमाग के ‘मिडिल फ्रंटल गायरस’ हिस्से में कम सक्रियता देखी गई। यह हिस्सा ध्यान केंद्रित करने, निर्णय लेने और बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने से जुड़ा होता है। इसके अलावा ‘एंटीरियर सिंगुलेट कॉर्टेक्स’ में भी कम सक्रियता पाई गई, जो गलती पहचानने और प्रदर्शन की निगरानी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि “गणित में कठिनाई केवल किसी एक दिमागी हिस्से से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह कई मस्तिष्क क्षेत्रों के समन्वय से संबंधित है।” इस शोध से यह भी पता चलता है कि बच्चों की गणित में कमजोरी के पीछे छिपे कारण पहले की तुलना में कहीं अधिक जटिल हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, कुछ ऐसे छिपे हुए मानसिक तंत्र हैं, जो यह तय करते हैं कि कौन से छात्र गणित में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। साथ ही भविष्य में बच्चों को समस्या हल करने के अलग-अलग तरीके सिखाने और उनकी सोचने की प्रक्रिया को समझने पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026: 13 साल बाद ओपनर मैच जीतकर धो दिया कलंक; तोड़े रिकार्ड्स

सपा सांसद ज़ियाउर रहमान बर्क के बहनोई पर नर्स से दुष्कर्म का मामला दर्ज

ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करेगा अमेरिका? जानें ट्रंप ने क्या कहा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें