28 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमक्राईमनामाED ने अब तक 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों में ₹64,920 करोड़ की...

ED ने अब तक 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों में ₹64,920 करोड़ की संपत्ति की जब्त

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद को दी जानकारी

Google News Follow

Related

देश में बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक 1,105 मामलों की जांच की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लोकसभा में जानकारी दी कि इन मामलों में ₹64,920 करोड़ की अवैध संपत्ति अटैच की गई है।

उन्होंने बताया कि इन मामलों में अब तक 150 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 277 अभियोजन शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। साथ ही, 8 आरोपियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है।

₹15,186 करोड़ की संपत्ति जब्त, बैंकों को राहत:

वित्त मंत्री के अनुसार, अब तक ₹15,186 करोड़ की संपत्ति को जब्त (कन्फिस्केट) किया जा चुका है, जिसमें से ₹15,183 करोड़ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस भी किया गया है। इसके अलावा, मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कानून धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002(PMLA) के तहत तीन आरोपियों को दोषी ठहराया गया है।

सीतारमन ने बताया कि 2018 में लागू किया गया भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 (FEOA) ऐसे आर्थिक अपराधियों को रोकने के लिए बनाया गया था, जो देश छोड़कर विदेशों में रहकर कानून से बचने की कोशिश करते हैं। यह कानून ₹100 करोड़ या उससे अधिक के मामलों पर लागू होता है। इस कानून के तहत सरकार को अपराधियों की संपत्ति जब्त करने, बेनामी संपत्तियों को कब्जे में लेने, लुकआउट नोटिस जारी करने और उन्हें भारत में निवेश या शेयर खरीदने से रोकने का अधिकार मिलता है।

वित्त मंत्री ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाले का जिक्र करते हुए बताया कि ED की मदद से बैंक ने ₹104 करोड़ की रिकवरी की है। इसके अलावा, FEOA के तहत ₹725 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

लोकसभा में यह जानकारी उस दौरान दी गई, जब दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (IBC) में संशोधन से जुड़े विधेयक पर चर्चा हो रही थी। चर्चा के बाद इस विधेयक को सदन ने पारित कर दिया। सरकार का कहना है कि इन सख्त कदमों से न केवल बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मजबूत संदेश भी जाएगा।

यह भी पढ़ें:

गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है बेल का शर्बत, जानें बनाने का आसान तरीका!

भूख नहीं लगती, अपच परेशान? दही में भुना जीरा देगा फायदा!

महाराष्ट्र नक्सलमुक्त: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बड़ी घोषणा

आतंकी मसूद अजहर के भाई की पाकिस्तान में मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,204फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें