32 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमक्राईमनामाआतंकी मसूद अजहर के भाई की पाकिस्तान में मौत

आतंकी मसूद अजहर के भाई की पाकिस्तान में मौत

ताहिर अनवर का जैश से करीबी संबंध, कई वर्षों से आतंकी गतिविधियों में था सक्रिय

Google News Follow

Related

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत की खबर सामने आयी है।  मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ताहिर अनवर का जैश-ए-मोहम्मद से करीबी ताल्लुक़ात रखता था और कई सालों से आतंकी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय था।

ताहिर अनवर के मौत की पुष्टि संगठन के आधिकारिक चैनल के माध्यम से की गई, जिसके अनुसार सोमवार(30 मार्च) देर रात बहावलपुर स्थित जामिया मस्जिद उस्मान वली में उसका अंतिम संस्कार किया गया। ताहिर अनवर की मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही अब तक उसके किसी बीमारी या किसी विशेष घटना का उल्लेख किया गया है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दे चूका है, जिनमें 2001 का संसद हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला, 19 जवानों की शहादत वाला उरी हमला और 2019 का पुलवामा हमला शामिल हैं।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में जैश के ठिकानों पर कई हमले किए हैं, जिनमें बहावलपुर स्थित आतंकी संघटन के मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया था। इन हमलों में अजहर के 10 से ज्यादा करीबी रिश्तेदार मारे गए थे।

पिछले साल सितंबर में जैश ने पहली बार अप्रत्यक्ष रूप से इस नुकसान को स्वीकार किया था। संगठन कमांडर सैफुल्ला कसूरी  ने माना था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा बहावलपुर पर किए गए हमले में अजहर के परिवार के लोग मारे गए थे। यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था।

यह भी पढ़ें:

देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, आयुर्वेद बताता समय पर भोजन जरूरी!

गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है बेल का शर्बत, जानें बनाने का आसान तरीका!

भूख नहीं लगती, अपच परेशान? दही में भुना जीरा देगा फायदा!

महाराष्ट्र नक्सलमुक्त: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बड़ी घोषणा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,528फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें