30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाFIFA विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई हुई यह 48 टीमें

FIFA विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई हुई यह 48 टीमें

पहली बार 3 देशों और 16 शहरों में हो रहा आयोजन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट FIFA विश्व कप 2026 के लिए सभी 48 टीमों की सूची और ग्रुप अब पूरी तरह तय हो गए हैं। UEFA क्वालिफायर के खत्म होने के बाद बचे हुए चार स्थान भी भर गए, जिससे टूर्नामेंट की तस्वीर साफ हो गई है। बता दें की FIFA विश्व कप के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब 3 देशों के 16 शहरों में यह विश्व कप खेला जाएगा।

यह विश्व कप 11 जून से शुरू होगा, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको करेंगे। यह पहला मौका होगा जब 48 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

इटली बाहर, नए चेहरों की एंट्री:

UEFA क्वालिफायर के फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां इटली को बोस्निया और हर्जेगोविना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर बाहर कर दिया। इसके साथ ही इटली लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।

वहीं स्वीडन ने पोलैंड को 3-2 से हराया, जबकि तुर्किए ने कोसोवो को 1-0 से हराकर जगह बनाई। चेकिया ने डेनमार्क को पेनल्टी में हराकर क्वालिफाई किया। इंटर-कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में इराक ने बोलीविया को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की और आखिरी टीम के रूप में क्वालिफाई किया।

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। वहीं कई पारंपरिक टीमें इस बार टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई हैं।

48 टीमों के ग्रुप कुछ इस प्रकार हैं:

ग्रुप A: मेक्सिको, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, चेकिया
ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप C: ब्राज़ील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप D: अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये
ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप F: नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक
ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप K: पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

इस बार टूर्नामेंट 16 शहरों में खेला जाएगा, जिसमें अमेरिका 78 मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि कनाडा और मेक्सिको में 13-13 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें:

दो–तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है अमेरिका का ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान? ट्रंप ने क्या कहा

एक झटके में 30,000 नौकरीयां खत्म; भारत में 12000 कर्मचारियों की नौकरियां गई

रूसी सैन्य विमान AN-26 क्रैश, सभी 29 लोगों की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें