31 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने केरल कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, पांच साल रोडमैप...

पीएम मोदी ने केरल कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, पांच साल रोडमैप बनाने का आह्वान! 

पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को कहा कि आप अपने बूथ का अगले पांच साल का रोडमैप बनाइए। आपके बूथ के लोग अगले पांच साल में जो विकास कार्य देखना चाहते हैं| 

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए केरल के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना बूथ मजबूत करने के लिए जीत का मंत्र दिया।पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को कहा कि आप अपने बूथ का अगले पांच साल का रोडमैप बनाइए।

आपके बूथ के लोग अगले पांच साल में जो विकास कार्य देखना चाहते हैं, उसकी लिस्ट तैयार कीजिए और एनडीए-भाजपा सरकार उस रोडमैप के आधार पर आने वाले पांच वर्षों में काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये गारंटी मोदी की तरफ से आपको अपने मतदाताओं को देनी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप लोगों को घर-घर जाकर ये भरोसा दीजिए कि एक बार भाजपा को वोट दें और हम पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों को ऐसे समझाइए कि कांग्रेस और कम्यूनिस्टों को कई साल मौका देकर देख लिया, लेकिन इस बार भाजपा-एनडीए को जीताइए।

पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाताओं को कहिए कि देश भर में हमें जहां-जहां मौका मिला है, वहां हमने अद्भुत सेवा की है।

इस दौरान पीएम मोदी ने केरल के मनंथवाडी की बूथ अध्यक्ष विनीता के.के. से कहा कि अगर आपकी वायनाड की सांसद से डिबेट करा दी जाए, तो आप उनसे बेहतर डिबेट करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं तो मीडिया से कहता हूं कि एक बार ऐसा करें। बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को असम और पुड्डुचेरी के बूथ कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद किया था और उन्हें जीत का मंत्र दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि आने वाले चुनाव में एनडीए-भाजपा की जीत हो, इसके लिए कड़ी मेहनत करना है और मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करना है।

बता दें कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं और उन्हें काम करने के लिए प्रेरणा देते रहते हैं।

यह भी पढ़ें-

श्रीराम-बजरंगबली से भारत की एकता, साहस, समृद्धि का आशीर्वाद: अडानी ने की कामना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,157फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें