30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमदेश दुनियाश्रीराम-बजरंगबली से भारत की एकता, साहस, समृद्धि का आशीर्वाद: अडानी ने की...

श्रीराम-बजरंगबली से भारत की एकता, साहस, समृद्धि का आशीर्वाद: अडानी ने की कामना!

उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Google News Follow

Related

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की।

उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इसके साथ ही गौतम अडानी ने हनुमान जयंती के मौके पर कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार के संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।”

इससे पहले गौतम अडानी ने भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का क्षण है। यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।

भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।”

इसके साथ ही अडानी ग्रुप के चेयरमैन अपने परिवार संग गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों और अध्यापकों से मुलाकात की। यहां गुरुकुल के पदाधिकारियों की ओर से गौतम अडानी को एक पुस्तक भी भेंट की गई।

यह भी पढ़ें-

द्विपक्षीय समझौते बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात दोगुना, व्यापार मजबूत! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,176फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें